1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 2nd T20I LIVE STREAMING: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND vs SA 2nd T20I LIVE STREAMING: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Oct 01, 2022 07:04 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 07:08 pm IST

IND vs SA 2nd T20I LIVE STREAMING: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच की अहमियत काफी ज्यादा है। भारत इस विरोधी टीम के खिलाफ अपने घर में पहली बार सीरीज जीत सकता है। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप से पहले सीरीज जीतने पर भारत का मनोबल भी कई गुणा बढ़ सकता है।

Suryakumar Yadav vs South Africa in 1st T20I at...- India TV Hindi
Suryakumar Yadav vs South Africa in 1st T20I at Thiruvananthapuram Image Source : KERALA CRICKET ASSOCIATION

Highlights

  • भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच
  • भारत एक मैच के बाद सीरीज में 1-0 से आगे
  • भारत के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने का ऐतिहासिक मौका

IND vs SA 2nd T20I LIVE STREAMING: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। अब भारत ऐतिहासिक सीरीज जीत से सिर्फ एक कदम दूर है। दूसरे मैच में भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी जमीन पर अपनी पहली सीरीज जीत का इंतजार खत्म हो सकता है। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2022 के बाद 5 मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में निर्णायक मैच के बारिश से धुल जाने के चलते 2-2 की बराबरी पर खत्म हो गई थी। टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में 15 दिनों का वक्त बाकी है यानी मौजूदा सीरीज दोनों ही टीमों के लिए ग्लोबल इवेंट का ड्रेस रिहर्सल की तरह है। इस सीरीज में जीतने वाली टीम मजबूत हौंसले के साथ ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में बैठेगी। साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप से पहले किसी भी हालत में भारत में पहली बार सीरीज हारने से बचना चाहेगी। ऐसे में सीरीज के दूसरे मुकाबले में दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगाएगी जो इसे एक हाईवोल्टेज मुकाबला बना सकती है।

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी सारी अहम जानकारियां:-

कब खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20?

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार (2 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे और मैच की पहली गेंद 7 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, उमेश यादव। 

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्चून, रीजा हेंडरिक्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, एनरिक नॉर्खिया, वायन पार्नेल, एंडिल फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रिली रोस्यू, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल