1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL 2nd T20I: सीरीज अपने नाम करना चाहेगा भारत, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

IND vs SL 2nd T20I: सीरीज अपने नाम करना चाहेगा भारत, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 04, 2023 09:55 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 09:55 am IST

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानें कहां देख सकेंगे यह मुकाबला।

IND vs SL 2nd T20I Live Streaming Details- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग Image Source : TWITTER (@OFFICIALSLC)

IND vs SL 2nd T20I Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हरा दिया। भारत ने इस मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का अगाला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच में श्रीलंका की टीम वापसी करना चाहेगी, वहीं भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच को जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। हार्दिक ने बतौर कप्तान अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। हार्दिक ने कप्तान के रूप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में वह अपने जीत के इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे। दूसरे टी20 में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि अगले मैच में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते हैं। ऐसे में किसी एक तेज गेंदबाज को टीम से ड्रॉप किया जा सकता है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच को दर्शकों ने जमकर एन्जॉय किया, लेकिन कुछ दर्शक इस मैच को देख न सके। आइए इस मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि आप दोनों टीमों के बीच होने वाले दूसरे मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 मैच की पूरी लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी यहां देखें:

  • कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच 5 जनवरी, गुरुवार को खेला जाएगा।

  • कहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच पुणे के महाराष्ट्रा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • कब से शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टी20?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। वहीं मैच का टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा।

  • भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टी20 मैच टीवी पर लाइव कैसे देखें?

इस सीरीज के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, ऐसे में आप दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

  • भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

भारत और श्रीलंका मैच के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीम

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, अशेन बंडारा, सादीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा (उपकप्तान), दुनिथ वेलालेज, महेश तीक्षणा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशान, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, चामिका करुणारत्ने, अविष्का फर्नांडो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल