IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 302 रनों से जीत लिया। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दमदार पारियां खेली। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया का दबदबा जारी रहा। जहां उन्होंने श्रीलंका को 55 रनों पर ही ऑलआउट कर मैच तो जीता ही साथ-साथ सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 302 रनों से जीत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
IND vs SL Latest Update
-
8:39 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत ने जीता मैच
भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार 7वीं जीत है। इस मैच में शमी ने पांच, सिराज ने तीन और बुमराह ने एक विकेट झटका। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
-
8:32 PM (IST) Nov 02, 2023
मोहम्मद शमी का पंजा
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को 9वीं सफलता दिलवाते हुए अपना पंजा खोला। उन्होंने कसून रजिथा को आउट किया। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम कुल 45 विकेट हो गए हैं।
-
8:10 PM (IST) Nov 02, 2023
श्रीलंका का 8वां विकेट भी गिराभार
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने श्रीलंका को 8वां झटका देते हुए एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया। एंजेलो मैथ्यूज ने बनाए 12 रन। श्रीलंका का स्कोर 29/8
-
7:58 PM (IST) Nov 02, 2023
श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा
22 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया है। श्रीलंकाई टीम काफी मुश्लिकों में है। मोहम्मद शमी ने उन्हें 7वां झटका दिया। इस मैच में शमी का यह तीसरा विकेट है।
-
7:45 PM (IST) Nov 02, 2023
शमी ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट
श्रीलंकाई टीम ने मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने चरिथ असलंका और दुशन हेमंथा को आउट किया। श्रीलंकाई टीम एक बड़े हार की ओर बढ़ रही है। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 14/6
-
7:03 PM (IST) Nov 02, 2023
सिराज का कहर जारी
मोहम्मद सिराज का कहर जारी है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलवाई है। सिराज ने श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस को आउट किया। मेंडिस ने बनाए एक रन। श्रीलंका का स्कोर 3 रन / 4 विकेट
-
6:59 PM (IST) Nov 02, 2023
सिराज ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट
मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके हैं। उन्होंने पहले दिमुथ करुणारत्ने को आउट किया और उसी ओवर में उन्होंने सदीरा समरविक्रमा को भी आउट कर दिया। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 रन / 3 विकेट
-
6:52 PM (IST) Nov 02, 2023
सिराज लिया दूसरा विकेट
मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलवाई है। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को आउट किया। जसप्रीत बुमराह के बाद अब सिराज कहर ढाह रहे हैं। श्रीलंका का स्कोर 2/2
-
6:47 PM (IST) Nov 02, 2023
बुमराह ने दिलवाई पहली सफलता
जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में टीम इंडिया सफलता दिलाई। उन्होंने पथुम निसांका को LBW आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 2/1, टीम इंडिया ने उन्हें दिया है 358 का लक्ष्य
-
6:10 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत ने दिया 358 का लक्ष्य
टीम इंडिया की पारी के 50 ओवर खत्म हो गए हैं। जहां शुभमन गिल के 92 रन, विराट कोहली के 88 रन और श्रेयस अय्यर के 82 रनों के बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा है। ये तीनों खिलाड़ी अपने शतक से थोड़ से के लिए चूक गए, लेकिन भारत को एक बड़े लक्ष्य तक इन्होंने पहुंचा दिया है।
-
5:58 PM (IST) Nov 02, 2023
350 के पार टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 49वें ओवर में 350 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार पारियां खेली। 49 ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 352/6
-
5:53 PM (IST) Nov 02, 2023
श्रेयस अय्यर ने बनाए 82 रन
श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान निभाते हुए इस मुकाबले में सिर्फ 56 गेंदों पर 82 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और छह छक्के जड़े। अय्यर का स्ट्राइक रेट 146.43 का रहा। टीम इंडिया का स्कोर 333/6
-
5:38 PM (IST) Nov 02, 2023
टीम इंडिया 300 के पार
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 45वें ओवर में 300 के आंकड़े को पार लिया। इस वक्त भारत की ओर से श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर है। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 305/5
-
5:25 PM (IST) Nov 02, 2023
सूर्या भी आउट
टीम इंडिया को पांचवा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया को उनसे एक दमदार फिनिश की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। टीम इंडिया का स्कोर 276/5
-
5:09 PM (IST) Nov 02, 2023
केएल राहुल आउट
केएल राहुल भी आउट!!! टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 21 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल को चमिरा ने आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 256/4
-
5:06 PM (IST) Nov 02, 2023
टीम इंडिया 250 के पार
भारतीय टीम ने 38.2 ओवर में 250 रनों के आंकड़े को छू लिया है। भारतीय टीम ने अभी 2 विकेट गंवाए हैं। इस वक्त केएल राहुल और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
4:59 PM (IST) Nov 02, 2023
तेजी से बल्लेबाजी कर रहे अय्यर और राहुल
शुभमन गिल और विराट कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों का स्ट्राइक रेट 130 के आस-पास है।
-
4:41 PM (IST) Nov 02, 2023
विराट नहीं कर सके सचिन की बराबरी
विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपने शतक से चूक गए। अगर वह ऐसा कर देते तो यह उनके वनडे करियर का 49वां शतक होगा। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही वनडे में 49 शतक लगाए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी वह यह कारनामा करने से चूक गए थे। जहां उन्होंने 95 रनों की पारी खेली थी।
-
4:38 PM (IST) Nov 02, 2023
विराट भी नहीं लगा सके शतक
शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी अपने शतक के चूक गए। विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली, लेकिन वह 94 गेंदों पर 88 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान कोहली ने 11 चौके जड़े।
-
4:27 PM (IST) Nov 02, 2023
शतक से चूके गिल
शुभमन गिल अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप शतक से चूक गए। उन्होंने इस मैच में 92 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेलीष गिल ने इस दौरान 11 चौके और 2 छक्के जड़े। टीम इंडिया का स्कोर 193/2
-
3:35 PM (IST) Nov 02, 2023
विराट कोहली के बाद गिल का भी अर्धशतक
शुभमन गिल भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के बाद गिल ने भी 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 119/1
-
3:27 PM (IST) Nov 02, 2023
विराट कोहली की 50
विराट कोहली ने टीम इंडिया की पारी को संभालते हुए अपना 50 भी पूरा कर लिया है। उन्होंने 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। विराट कोहली के साथ दूसरी छोर पर शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100 रनों की साझेदार भी हो गई है। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 106/1
-
2:45 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत का स्कोर 8 ओवरों के बाद 47 रन
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 8 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 15 और विराट कोहली 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
2:20 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत ने तीन ओवरों में बनाए 14 रन
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शुभमन गिल ने अभी तक खाता नहीं खोला है।
-
2:04 PM (IST) Nov 02, 2023
कप्तान रोहित शर्मा हुए बोल्ड
श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है, जो सिर्फ 4 रन बनाकर दिलशान मधुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
2:02 PM (IST) Nov 02, 2023
भारतीय ओपनिंग जोड़ी उतरी मैदान पर
श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर उतर आई है।
-
1:39 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
-
1:38 PM (IST) Nov 02, 2023
श्रीलंका की प्लेइंग-11
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, कासुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
-
1:36 PM (IST) Nov 02, 2023
श्रीलंका ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
-
1:01 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत और श्रीलंका की टीमें पहुंची स्टेडियम
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगा।
-
12:12 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो अब तक दोनों टीमों के बीच 167 मैच खेले गए हैं, जिसमें 98 में भारत ने जीत हासिल की है, तो वहीं 57 मैचों में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीमों 9 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इसमें 4-4 बार दोनों ने ही जीत हासिल की है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
-
12:09 PM (IST) Nov 02, 2023
श्रीलंका का स्क्वॉड
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, कासुन रजिथा, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, कुसल परेरा, दुनिथ वेल्लालागे।
-
12:08 PM (IST) Nov 02, 2023
भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन।