1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज के लिए तैयार श्रीलंका, कप्तान शनाका ने टीम इंडिया को लेकर दिया ये बयान

वनडे सीरीज के लिए तैयार श्रीलंका, कप्तान शनाका ने टीम इंडिया को लेकर दिया ये बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2023 10:20 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 10:20 pm IST

टी20 सीरीज के बाद श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

Dasun Shanaka- India TV Hindi
Dasun Shanaka Image Source : AP

IND vs SL: भारतीय टीम कल से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। इस सीरीज के साथ ही भारत की वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं। टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज भी जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि श्रीलंका को हल्के में लेने की गलती भारतीय टीम नहीं करना चाहेगी। इसी बीच श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इस सीरीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है।

शनाका का बड़ा बयान  

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने सोमवार को कहा कि वह भारत के खिलाफ हाल में संपन्न टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं और मंगलवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में कड़ी चुनौती पेश करेंगे। श्रीलंका पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय को जीतने के करीब पहुंचा था लेकिन उसे दो रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने दूसरे टी20 में भारत को 16 रन से हराया। राजकोट में तीसरे और अंतिम टी20 में हालांकि सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक ने भारत के सीरीज 2-1 से जीतने की नींव रखी।

श्रीलंका की वर्ल्ड कप तैयारियां भी शुरू

शनाका ने वनडे सीरीज से पहले कहा, ‘‘पिछले कुछ समय में दक्षिण अफ्रीका के अलावा कोई भी टीम भारत में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। हमने मुंबई में कड़ी टक्कर दी थी लेकिन वे मजबूत बनकर उभरे, हमें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की जरूरत है।’’ अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत पर जोर देते हुए शनाका ने कहा, ‘‘यह श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है क्योंकि यहां भारत में विश्व कप होना है इसलिए इस सीरीज को लेकर उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी अच्छी तैयारी होगी क्योंकि परिस्थितियां समान होंगी। खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं, उन्हें इस टूर्नामेंट का महत्व पता है।’’ श्रीलंका के कप्तान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 187.87 के स्ट्राइक रेट से अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 124 रन बनाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘यहां आने से पहले मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था, अधिक अभ्यास किया, भारत के खिलाफ अच्छा खेलना बेहद महत्वपूर्ण है।’’ श्रीलंका के कप्तान का मानना है कि यह बड़े स्कोर वाला मैच होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने विकेट देखा है और यह बड़े स्कोर वाला मुकाबला लग रहा है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल