1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL : एक खिलाड़ी की बीमारी ने टीम इंडिया को जिता दिया मैच

IND vs SL : एक खिलाड़ी की बीमारी ने टीम इंडिया को जिता दिया मैच

 Published : Jan 04, 2023 11:56 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 11:58 am IST

IND vs SL : हार्दिक पांड्या की कप्तनी में भारतीय टीम ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। पांड्या अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारे हैं।

Shivam Mavi and Team India- India TV Hindi
Shivam Mavi and Team India Image Source : PTI

IND vs SL Shivam Mavi : टीम इंडिया ने साल 2023 का शानदार आगाज किया है। साल के पहले ही मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को दो रन से हरा दिया है। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भी बढ़त बना ली है। पहला मैच जीतने से अब टीम इंडिया के सीरीज भी जीतने की संभावना बनती हुई नजर आ रही है। इस बीच टीम इंडिया के लिए मंगलवार को दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। एक तो सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने और दूसरे तेज गेंदबाज शिवम मावी ने। शुभमन गिल का तो टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कुछ खास नहीं रहा, लेकिन शिवम मावी ने कमाल कर दिया। पहले ही मैच में चार विकेट लेना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन शिवम ने ऐसा कर दिखाया। लेकिन सवाल ये है कि शिवम मावी को भारत की प्लेइंग इलेवन में आखिर शामिल कैसे किया गया। क्या वे पहले ही टीम इंडिया मैनेजमेंट के दिमाग में थे और उन्हें डेब्यू करना ही था या फिर अचानक से ये फैसला लिया गया। 

Shivam Mavi
Image Source : PTIShivam Mavi

शिवम मावी ने डेब्यू मैच में ही की घातक गेंदबाजी 

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि शिवम मावी डेबयू करेंगे। हालांकि ये तो करीब करीब पहले से ही तय था कि रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में एक ओपनर तो इशान किशन होंगे, वहीं दूसरे ओपनर के तौर पर शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है, हुआ भी यही। लेकिन जब कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के लिए मैदान पर उतरे तो उनसे जब प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि अर्शदीप सिंह कुछ बीमार हैं, इसलिए आज के मैच में शिवम मावी खेलेंगे और डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। यानी पहले तो अर्शदीप सिंह को ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना था और शिवम मावी का कहीं नाम शायद नहीं रहा होगा, लेकिन जब अर्शदीप सिंह फिट नहीं हुए तो शिवम मावी को मौका दिया गया। शिवम तो जैसे इसी बात के इंतजार में थे कि उन्हें मौका मिले और वे अपना जलवा दिखाएं। बीसीसीआई की ओर से इस बारे में ट्वीट भी किया गया कि अर्शदीप सिंह आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, वे अभी तक अपनी बीमारी से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। 

Shivam Mavi and Hardik Pandya
Image Source : PTIShivam Mavi and Hardik Pandya

शिवम मावी ने चौके खाने के बाद की शानदार वापसी और निकाल दिया विकेट
शिवम मावी को कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरे ही ओवर में अटैक पर ले आए। पहला ओवर खुद कप्तान हार्दिक पांड्या ने डाला और उसके बाद दूसरे ओवर के लिए शिवम मावी को लेकर आए। वैसे भारत के पास एक और ऑप्शन था कि उमरान मलिक से भी दूसरा ओवर डलवाया जा सकता था, लेकिन कप्तान ने शिवम मावी पर भरोसा जताया। अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, लेकिन दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके लगे। इससे लगा कि शिवम मावी कुछ दबाव में आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निसंका को आउट कर दिया, जो तीन गेंद पर अभी एक ही रन बना पाए थे। इसके बाद चौथे ओवर में फिर उनकी वापसी हुई। इस ओवर में भी उन्होंने पहले दो चौके खाए और उसके बाद फिर से एक और विकेट निकालने में कामयाब रहे। लगातार दो ओवर में दो विकेट चटकाने के बाद अचानक से शिवम मावी स्टार बन गए और सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगे। इसके बाद भी शिवम मावी नहीं रुके और उन्होंने दो विकेट और अपने नाम किए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल