1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL U19 Asia Cup: भारत का सेमीफाइनल में श्रीलंका से सामना, कब-कहां और कितने बजे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL U19 Asia Cup: भारत का सेमीफाइनल में श्रीलंका से सामना, कब-कहां और कितने बजे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 05, 2024 02:18 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 02:18 pm IST

IND vs SL U19: यूएई में खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में मेजबान को मात देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया था। वहीं अब उनका यहां पर मुकाबला श्रीलंका की टीम से 6 दिसंबर को शारजाह के मैदान पर होगा।

IND vs SL U19 Asia Cup 2024 Semi Final Match- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका अंडर 19 एशिया कप सेमीफाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल Image Source : AP

IND vs SL U19 Asia Cup Semi Final: भारतीय टीम की यूएई में खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप की शुरुआत काफी खराब रही थी, जिसमें उन्हें ग्रुप-ए के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ग्रुप मैच में शानदार तरीके से वापसी करने के साथ जापान की टीम के खिलाफ 211 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया का सामना आखिरी ग्रुप मुकाबले में मेजबान यूएई की टीम से था और इसमें भी मुकाबले को 10 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। अब भारतीय टीम का सामना नॉकआउट स्टेज में श्रीलंका की टीम से होगा जो ग्रुप-बी का हिस्सा थी और उनका बेहतरीन प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला।

श्रीलंका को मात देने के लिए दिखाना होगा बेहतर खेल

अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका को मात देने के लिए मैदान पर काफी बेहतर खेल दिखाना होगा, क्योंकि श्रीलंकाई टीम का अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। श्रीलंका ने अपने ग्रुप के शुरुआती 2 मैचों को जहां एकतरफा तरीके से जीता था, तो वहीं आखिरी मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश अंडर 19 टीम को 7 रनों से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच से अहम मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर 6 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 पर शुरू होगा। अब तक इस बार टूर्नामेंट के यहां 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से शुरुआती चार में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की थी तो वहीं आखिर 2 मैचों को टारगेट का पीछा करने वाली टीम अपने नाम करने में कामयाब रही।

भारत बनाम श्रीलंका अंडर 19 एशिया कप सेमीफाइनल मैच कब-कहां और कैसे देखें लाइव

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले इस अंडर 19 एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जिसमें मैच सोनी टेन 1 पर दिखाया जाएगा। वहीं इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह फैंस सोनी लिव की एप पर देख सकते हैं। आप अपने स्मार्ट टीवी पर भी सोनी लिव एप पर लॉगिन करके इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: रोहित शर्मा का मैच से एक दिन पहले बड़ा ऐलान, क्या टूट जाएगी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी?

अभिषेक शर्मा की सुनामी में ध्वस्त हुआ ऋषभ पंत का कीर्तिमान, उर्विल पटेल बाल- बाल बचे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल