IND vs USA T20 World Cup 2024 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले में संयुक्त मेजबान अमेरिका और भारत की टीमें न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थीं। भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसने पाकिस्तान, आयरलैंड और अब अमेरिका को हराया है। वहीं, USA की टीम कनाडा और पाकिस्तान को हराकर यहां आई थी। वहीं, इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है।