India vs West Indies 2nd Day: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पूरी विंडीज की टीम सिर्फ 162 रनों पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और विरोधी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर लिया था, जिसमें उनके पास वेस्टइंडीज टीम के पहली पारी के स्कोर के मुकाबला 286 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए थे। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में अब तक तीन शतकीय पारी देखने को मिली हैं, जिसमें केएल राहुल ने 100, ध्रुव जुरेल ने 125 रनों की पारी खेली तो वहीं रवींद्र जडेजा 104 रन नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs WI 1st Test: राहुल के बाद जुरेल और जडेजा ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के पास 286 रनों की बढ़त
IND vs WI 1st Test: राहुल के बाद जुरेल और जडेजा ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के पास 286 रनों की बढ़त
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 448 रनों का स्कोर बना लिया था, जिसमें कुल 286 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement