1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, टीम इंडिया को दूसरे दिन मिला सिर्फ 1 विकेट

IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, टीम इंडिया को दूसरे दिन मिला सिर्फ 1 विकेट

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 21, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 03:16 am IST

IND vs WI 2nd Test Day 2: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन भी खत्म हो चुका है।

IND vs WI 2nd Test- India TV Hindi
IND vs WI 2nd Test Image Source : AP

IND vs WI 2nd Test Day 2: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भिड़ रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 438 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं।  

IND vs WI दूसरे टेस्ट का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वेस्टइंडीज की मैच में वापसी

टीम इंडिया दूसरे दिन 438 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए। 61 रन रवींद्र जडेजा के बल्ले से निकले, वहीं 56 रन रविचंद्रन अश्विन ने बनाए। पहले दिन नाबाद लौटने वाले विराट 121 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रवींद्र जडेजा भी 61 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

पहले दिन गिरे थे 4 विकेट

इससे पहले ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने 57 और कप्तान रोहित शर्मा ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल सिर्फ 10 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद पूरे एक सेशन तक कोहली और जडेजा ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।

दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन, शैनन गेब्रियल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल