1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया, 3-2 से जीती सीरीज

IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया, 3-2 से जीती सीरीज

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 13, 2023 07:29 pm IST,  Updated : Aug 14, 2023 12:45 am IST

IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां और निर्णायक टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया।

IND vs WI 5th T20 Highlights- India TV Hindi
IND vs WI 5th T20 Highlights Image Source : INDIA TV

IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही उन्होंने ये सीरीज भी अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज ने इस सीरीज को 3-2 से जीता लिया है। वेस्टइंडीज की टीम ने इस मुकाबले में दिखा दिया है कि टी20 क्रिकेट आज भी उनके यहां में जिंदा है। दो बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम ने इस मुकाबले को बड़ी आसानी से जीता।

कैसा रहा मैच का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रनों का लक्ष्य दिया है। इस दौरान सूर्या ने खेली 61 रनों की पारी खेली। सूर्या के अलावा तिलक वर्मा 27 रन बनाकर इस मैच में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मैच की पहली पारी में रोमारियो शेफर्ड ने चार विकेट, अकील होसिन और जेसन होल्डर ने दो विकेट, वहीं रोस्टन चेस ने एक विकेट हासिल किया। भारत ने इसके साथ ही पहली पारी में 8 विकेट खोकर 165 रन बनाए।

दूसरी पारी में भारत का खराब प्रदर्शन

मैच की दूसरी पारी के बारे में बात करे तो इस पारी में बारिश ने कई बार खेल को रोका, लेकिन इतनी रुकवटों के बाद भी मैच में ओवर नहीं काटे गए। 166 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटका दिया। वेस्टइंडीज ने सिर्फ 12 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया। यहां से उम्मीद हुई कि यह एक रोमांचक मैच होने जा रहा है, लेकिन ब्रैंडन किंग ने 85 रन और निकोलस पूरण ने 47 रन बनाकर अपनी टीम की पारी को संभाल दिया और अंत में वेस्टइंडीज ने बड़ी आसानी से सिर्फ 2 विकेट खोकर 171 रन बना इस मैच को जीत लिया।

इस मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

India vs West Indies 5th T20 Score

 भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल