1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए खेलेंगे या नहीं

IND vs WI: रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए खेलेंगे या नहीं

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 04, 2022 04:15 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 04:15 pm IST

IND vs WI Rohit Sharma injury update : पांच मैचों की वन डे सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे है और बचे हुए दो मैच फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : BCCI

Highlights

  • सीरीज के दूसरे मैच में पीठ में ऐंठन के चलते रोहित शर्मा को गए थे रिटायर्ड हर्ट
  • अब तक खेले जा चुके हैं दो मैच, टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से चल रही है आगे
  • टीम इंडिया को फ्लोरिडा जाने का वीजा क्लेरेंस मिला, वहीं पर होंगे बचे दो मैच

IND vs WI Rohit Sharma injury update : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और दो अभी बाकी हैं। टीम इंडिया ने अब तक विजयी लीड बनाई हुई है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। सीरीज के तीसरे मैच में रोहित शर्मा को इंजरी हो गई थी, इसलिए वे पांच गेंद खेलने के बाद ही वापस लौट गए थे। सवाल ये है कि क्या वे सीरीज के चौथे और पांचवें मैच में खेलेंगे या नहीं। इस बीच खबर ये निकल कर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और बचे हुए दो मैचों में भी खेलेंगे। 

केवल पांच गेंद खेलने के बाद वापस चले गए थे रोहित शर्मा

पांच मैचों की वन डे सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे है और बचे हुए दो मैच फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। सीरीज के तीसरे मैच में अभी रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआती की ही थी और अच्छे टच में भी नजर आ रहे थे, इसी बीच उन्हें दिक्कत हुई, इसके बाद भारत के फिजियो भी मैदान में आए और कोशिश की कि वे ठीक हो जाएं, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वे वापस लौट गए। बताया जाता है कि रोहित शर्मा की पीठ में ऐंठन की शिकायत है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। तीसरे मैच के बाद जब रोहित शर्मा सामने आए तभी उन्होंने कहा था कि ज्यादा दिक्कत की बात नहीं है। इस बीच तीसरे और चौथे मैच के बीच तीन दिन का गैप भी था, इससे रोहित शर्मा को ठीक होने में और भी वक्त मिल गया। 

छह और सात अगस्त को खेले जाएंगे बचे हुए सीरीज के दो टी20 मैच 
रोहित शर्मा ने कहा था कि फिलहाल तो सब ठीक है, अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ वक्त है, उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो दिन लगातार मैच हुए थे। कई साल बाद ऐसा हुआ, जब भारतीय टीम 18 घंटे के भीतर ही दो मैच खेलने के लिए मैदान में उतरी थी। हो सकता है कि इसी का असर रोहित शर्मा पर हुआ हो और उनकी पीठ में ऐंठन हुई हो। इस बीच एक अच्छी खबर ये भी है कि भारतीय टीम को फ्लोरिडा जाने के लिए वीजा क्लेरेंस मिल गया है और बचे हुए दोनों मैच अब वहीं पर होंगे। भारतीय टीम को छह और सात अगस्त को लगातार दो दिन फिर से दो मैच खेलने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।