1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: टेस्ट सीरीज से पहले विराट ने जमकर बहाया पसीना, प्रैक्टिस करते हुए वीडियो आया सामने

IND vs WI: टेस्ट सीरीज से पहले विराट ने जमकर बहाया पसीना, प्रैक्टिस करते हुए वीडियो आया सामने

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 05, 2023 05:20 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 05:20 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी बीच विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी वेस्टइंडीज में जमकर मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने नेट्स पर अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के बाद वह पहली बार मैदान पर होंगे। इस मैच के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकल में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम के पास इस सीरीज को जीत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर अच्छे शुरुआत की उम्मीद होगी। इस सीरीज के दौरान हर किसी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी।

विराट ने जमकर बहाया पसीना

भारत के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान फैंस को विराट कोहली से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसे में उनके कंधो पर काफी जिम्मेदारियां हैं। विराट कोहली इस सीरीज के दौरान अच्छी लय में बने रहने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विराट कोहली प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने काफी अच्छे शॉट खेले। टीम इंडिया के खिलाड़ी जब भी वेस्टइंडीज के दौरे पर होते हैं तब वे अपने समय का आनंद लेते हैं। विराट भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना काफी अच्छा लगता है। उनके रिकॉड इन बातों की गंवाही देते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली का प्रदर्शन यूं तो कई टीमों के खिलाफ काफी शानदार है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी करना काफी पसंद है। उनके आंकड़ों को देखकर यही लगता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक कुल 70 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 57.98 की औसत से 3653 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक भी लगाए हैं। विराट ने उनके खिलाफ 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। आंकड़ों को देखकर यही लगता है कि वह इस बार भी काफी रन बनाने वाले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल