1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND Vs ZIM: टूरिस्ट बनकर रह गया टीम इंडिया का खिलाड़ी, बिना डेब्यू घर वापसी

IND Vs ZIM: टूरिस्ट बनकर रह गया टीम इंडिया का खिलाड़ी, बिना डेब्यू घर वापसी

 Published : Aug 22, 2022 12:57 pm IST,  Updated : Aug 22, 2022 12:57 pm IST

IND Vs ZIM: कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में केवल दो बदलाव किए गए हैं, दीपक चाहर और आवेश खान आज खेल रहे हैं।

Rahul Tripathi in IPL 2022- India TV Hindi
Rahul Tripathi in IPL 2022 Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जा रहा है वन डे सीरीज का तीसरा मैच
  • कप्तान केएल राहुल ने किए दो बदलाव, दीपक चाहर और आवेश खान की वापसी
  • राहुल त्रिपाठी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, शाहबाज अहमद और गायकवाड़ भी नहीं खेल पाए

IND Vs ZIM ODI Series : भारत और जिम्बाब्वे के बीच वन डे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। टीम इंडिया अभी तक दो मैच जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है, अब तीसरा मैच जारी है। इस बीच आज कप्तान केएल राहुल ने फिर से टॉस जीता और इस बार पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आज संभावना जताई जा रही थी कि टीम इंडिया चुंकि दो मैच जीत चुकी है, इसलिए आखिरी मैच में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो अभी तक बैंच पर बैठे थे, लेकिन ऐसा नहंी हुआ। टॉस के वक्त कप्तान राहुल ने बताया कि आज की टीम में केवल दो बदलाव किए गए हैं, दीपक चाहर और आवेश खान आज का मैच खेल रहे हैं, वहीं प्रसिद्ध और मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया गया है। यानी नए खिलाड़ियों को इस सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया है। 

Shahbaz Ahmad
Image Source : PTIShahbaz Ahmad

वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किए गए थे शाहबाज अहमद

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया था, तब टीम में राहुल त्रिपाठी को भी शामिल किया गया था। संभावना जताई जा रही थी कि राहुल त्रिपाठी कम से कम इस सीरीज में तो टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर ही लेंगे, क्योंकि इससे पहले राहुल त्रिपाठी को आयरलैंड सीरीज के दौरान भी उन्हें चुना गया था, लेकिन एक भी मैच वे नहीं खेल पाए थे। पहले दो मैचों में उन्हें दो मैचों में वे प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन जब भारत ने दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया तो लगा कि अब आखिरी मैच में उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन राहुल त्रिपाठी के लिए ये सीरीज भी बिना खेले ही निकल गई है। अब वे एशिया कप की टीम में भी शामिल नहीं हैं, लेकिन देखना होगा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने यानी डेब्यू करने का मौका किसे मिलेगा। 

Ruturaj Gaikwad
Image Source : PTIRuturaj Gaikwad

तीन खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी ने खेला कम से कम एक मैच
सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमें से केवल तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जो एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को भी इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर को भी चुना गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वे घायल हो गए और उन्हें बाहर होना पड़ा। इसके बाद ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया, वे समय पर जिम्बाब्वे पहुंच भी गए  थे, लेकिन उन्हें भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। 

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल, शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल