India W vs Australia W 3rd ODI Live: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला ने 43 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टीम की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम के लिए बेथ मूनी ने शतक लगाया। उन्होंने 75 गेंदों में 138 रन बनाए। उनके अलावा जॉर्जिया वॉल और एलिस पैरी ने भी अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 412 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। जवाब में भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से इस मैच में स्मृति मंधाना ने शतक लगाया। मंधाना ने 63 गेंदों में 125 रन बनाए। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 52 और दीप्ति शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND W vs AUS W 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज, आखिरी वनडे में भारत को 43 रनों से हराया
IND W vs AUS W 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज, आखिरी वनडे में भारत को 43 रनों से हराया
IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में टीम इंडिया को 43 रनों से हराया।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement