IND-W vs BAN-W: India vs Bangladesh Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भारत का मुकाबला 28 जुलाई को फाइनल होगा। भारतीय टीम अब खिताब जीतने से महज एक कदम ही दूर है।
लाइव स्कोर और बॉल टू बॉल कमेंट्री के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बांग्लादेश को हराकर भारतीय एशिया कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 80 रन बनाए थे। भारत ने बिना किसी नुकसान के 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 55 और शेफाली वर्मा ने 26 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अब भारतीय टीम 28 जुलाई को फाइनल में खेलती हुई नजर आएगी।
बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत करते हुए टीम इंडिया ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। सलामी बल्लेबाजी शेफाली वर्मा और स्मृति मैदान पर हैं और टीम को जीत की ओर ले जा रही हैं।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी हो चुकी है। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 80 रन बनाए हैं। यानी भारत को ये मैच जीतने और फाइनल में जाने के लिए महज 81 रन बनाने हैं। बांग्लादेश की ओर से केवल दो ही बैटर दहाई का आंकड़ा पर कर पाए। कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, वहीं अख्तर ने 19 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से रेणुका सिंह और राधा यादव ने तीन तीन विकेट चटकाए। पूजा और दीप्ति को एक एक विकेट मिला।
बांग्लादेश की टीम संकट में है। अब टीम अपने 6 विकेट गवां चुकी है। अब तक बांग्लादेश ने 13 ओवर में केवल 44 रन ही बनाए हैं। अब टीम यहां से कैसे उबरेगी, ये बड़ा सवाल है। यहां से तो टीम का स्कोर 100 के पार जाता नहीं दिख रहा है।
भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिली है। यह विकेट भी रेणुका सिंह ने हासिल किया है। भारतीय टीम पूरी तरह से बांग्लादेश पर हावी नजर आ रही है। रेणुका ने मुर्शिदा खातून को आउट किया, उन्होंने इस मैच में 4 रन बनाए हैं।
बांग्लादेश की टीम का दूसरा विकेट भी गिर गया है। रेणुका सिंह ने ही यह भी विकेट लिया। उन्होंने इश्मा तंजीम को आउट किया। इश्मा तंजीम ने इस मैच में 10 गेंदों पर 8 रनों की पारी खेली है।
टीम इंडिया को रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में विकेट दिलाई है। उन्होंने बांग्लादेश की ओपनिंग बैटर दिलारा अख्तर को आउट किया है। दिलारा अख्तर ने इस मुकाबले में 6 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की स्कोर 7/1
दिलारा एक्टर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबेया खान, शोर्ना एक्टर, नाहिदा एक्टर, जहांआरा आलम, मारुफा एक्टर
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह
दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबेया खान, शोर्ना अख्तर, जहांआरा आलम, नाहिदा अख्तर, सबिकुन नाहर, रुब्या हैदर, मारुफा अख्तर, शोरिफा खातून , सुल्ताना खातून
शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, एस सजना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री, आशा शोभना, हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्रकार
संपादक की पसंद