1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs WI-W: वेस्टइंडीज ने जीता दूसरा टी20, टीम इंडिया के खिलाफ आसानी से जीता मैच

IND-W vs WI-W: वेस्टइंडीज ने जीता दूसरा टी20, टीम इंडिया के खिलाफ आसानी से जीता मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 17, 2024 10:16 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 10:16 pm IST

IND-W vs WI-W: भारत की महिला टीम को वेस्टइंडीज की महिला टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया है।

IND vs WI- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम Image Source : PTI

भारत की महिला टीम और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने जीता था। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार कमबैक किया है। उन्होंने टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। इस मैच के बाद अब यह सीरीज काफी रोमांचक हो गई है। सीरीज का तीसरा मुकाबला अब काफी रोमांचक होने वाला है। यह मैट जीतने वाली टीम इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले के बारे में बात इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तान ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ताकि ओस के कारण मैच की दूसरी पारी में रन चेज आसान हो सके। उनके इस फैसले के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने 62 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के कारण ही टीम इंडिया इस स्कोर तक पहुंच सकी। हालांकि रिचा घोष का भी योगदान रहा। रिचा ने इस मुकाबले में 17 गेंदों पर 32 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने आसानी से चेज किया टारगेट

मैच की दूसरी पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट मिला था। जिसे उनकी टीम ने सिर्फ 15.4 ओवक में ही चेज कर लिया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट खोए। रन चेज के दौरान टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज कमाल के फॉर्म में नजर आईं। उन्होंने इस मुकाबले में 47 गेंदों पर 85 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके जड़े। मैथ्यूज ने ओर का पूरी तरह से फायदा उठाया। उनके अलावा कियाना जोसेफ ने 38 रन और शेमाइन कैम्पबेले ने 29 रनों की पारी खेली। सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। इसी दिन सीरीज के विजेता का फैसला होगा।

यह भी पढ़ें

टीम से बाहर किए जाने के बाद इमोशनल हुआ ये खिलाड़ी, भगवान से लगाई गुहार

WTC: गाबा टेस्ट ड्रॉ होने पर भी टीम इंडिया खेल सकती है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, ये हैं समीकरण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल