1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, IPL के स्‍टार प्‍लेयर्स की हुई एंट्री

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, IPL के स्‍टार प्‍लेयर्स की हुई एंट्री

 Published : Jul 04, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Jul 04, 2023 06:39 pm IST

Team India : इस साल का एशिया कप 31 अगस्‍त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा, लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है।

IND vs PAK- India TV Hindi
IND vs PAK Image Source : GETTY

Asia Cup 2023 Team India : इस साल का एशिया कप 31 अगस्‍त से लेकर 17 सितंबर तक पाकिस्‍तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। इस बात का ऐलान एसीसी यानी एशियाई क्रिकेट काउंसिल की ओर से किया जा चुका है, लेकिन अभी तक पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इसी सप्‍ताह पूरा शेड्यूल आ जाएगा, क्‍योंकि अब वक्‍त काफी कम बचा है। उसके बाद टीम का ऐलान होगा, लेकिन इस बीच बीसीसीआई की ओर से अंडर 19 इमर्जिंग एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। खास बात ये है कि टीम में आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्‍लेयर्स को जगह दी गई है। 

इमर्जिंग एशिया कप 2023 के लिए यश धुल बने भारतीय ए टीम के कप्‍तान 

बीसीसीआई की ओर से अब से कुछ ही देर पहले एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत की ए टीम की घोषणा की गई है। जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान किया है। इस टूर्नामेंट में आठ एशियाई देशों की टीमें खेलती हुई नजर आएंगी और ये 50 ओवर के फॉर्मेट यानी वनडे में खेला जाएगा। 

भारत ए को ग्रुप बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है, जबकि श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए को ग्रुप ए में रखा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए के टॉपर और ग्रुप बी के दूसरे स्थान की टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 21 जुलाई को ग्रुप बी के टॉपर और ग्रुप ए के दूसरे स्थान धारक के बीच होगा। फाइनल 23 जुलाई को खेला जाएगा। 

टीम इंडिया का ऐसा रहेगा शेड्यूल, पाकिस्‍तान ए से 15 जुलाई को होगा मुकाबला 
भारतीय ए टीम के शेड्यूल की बात की जाए तो टीम इंडिया का पहला मुकाबला 13 जुलाई केा यूएई से होगा, इसके बाद टीम इंडिया 15 जुलाई को पाकिस्‍तान ए टीम से खेलती हुई नजर आएगी। 18 जुलाई को भारतीय टीम नेपाल की ए टीम से भिड़ेगी। इसके बाद आगे के मैच होंगे, जो टीम अगले दौर में जगह बनाएगी, उसके हिसाब से आगे का शेड्यूल आएगा। 

भारत ए टीम :   यश ढुल (कप्‍तान), साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उपकप्‍तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल,रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराज सिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर। 

स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची: हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर
कोचिंग स्टाफ: सितांशु कोटक (मुख्य कोच), साईराज बहुतुले (बॉलिंग कोच), मुनीश बाली (फील्डिंग कोच)।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल