1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs AUS-A: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के पास 242 रनों की बढ़त

IND-A vs AUS-A: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के पास 242 रनों की बढ़त

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 24, 2025 09:15 am IST,  Updated : Sep 24, 2025 06:17 pm IST

IND-A vs AUS-A Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और ऑस्ट्रेलियाई टीम की कुल बढ़त 242 रनों की हो गई है।

KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : AP

India A vs Australia A Day 2 Live Score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया-ए टीम की कप्तानी कर रहे ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अब दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए और उनकी कुल बढ़त 242 रनों की हो गई है। 

ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की तरफ से पहली पारी में बल्ले से जैक एडवर्ड्स ने 88 रन बनाए तो वहीं कप्तान नाथन मैकस्वीनी के बल्ले से 74 रनों की पारी देखने को मिली। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 420 रन बनाने में सफल रही। भारतीय-ए टीम की तरफ से पहले दिन के खेल में गेंद से मानव सुथार ने जहां 5 विकेट हासिल किए तो वहीं गुरनूर बरार ने 2 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज 1-1 विकेट हासिल करने में सफल रहे। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 16 रन बना लिए हैं और उसके तीन विकेट भी गिर गए।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग

भारत-ए: एन जगदीसन, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, मानव सुथार।

ऑस्ट्रेलिया-ए: सैम कोनस्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ओलिवर पीक, कूपर कोनोली, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, विल सदरलैंड, कोरी रोचिसिओली, टॉड मर्फी, हेनरी थॉर्नटन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल