1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: सैम कोन्स्टास के बाद इस खिलाड़ी ने भी भारत के खिलाफ ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी पारी

IND vs AUS: सैम कोन्स्टास के बाद इस खिलाड़ी ने भी भारत के खिलाफ ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी पारी

 Published : Sep 17, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 12:34 pm IST

IND A vs AUS A: भारत ए के सामने ऑस्ट्रेलिया की ए टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों ने सेंचुरी मारी। इसके बाद पारी घोषित कर दी है।

josh philip- India TV Hindi
जोश फिलिप Image Source : AP

India A vs Australia A: ऑस्ट्रेलिया की ए क्रिकेट टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है। टीम यहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस पहला मुकाबला अभी खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का खेल जारी है। इस बीच पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। पहले दिन सलामी बल्लेबाज सैम कोन्स्टास ने सेंचुरी मारी थी, इसके बाद दूसरे दिन जोश फिलिप ने भी बेहतरीन शतक पूरा किया। अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में है। 

सैम कोन्टास ने पहले ही दिन लगा दी थी सेंचुरी

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच जब मुकाबला शुरू हुआ तो पहले ही दिन सैम कोन्स्टास ने बेहतरीन शतक लगने का काम किया। उन्होंने 144 बॉल पर 109 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और तीन आसमानी छक्के आए। दूसरे सलामी बल्लेबाज कैंपबेल केलावे ने भी 88 रन बनाए, हालांकि वे अपना शतक पूरा करने से चूक गए। 

जोश फिलिप ने आक्रामक अंदाज में लगाया शतक 

बात अगर दूसरे दिन की करें तो बुधवार को जोश फिलिप ने बेहतरीन 123 रन बनाए। उन्होंन काफी आक्रामक अंदाज में इतने रनों की पारी केवल 87 बॉल पर खेल दी। उनके बल्ले से 18 चौके और 4 चौके आए। जोश फिलिप का स्ट्राइट रेट 141.37 का रहा। जो अमूमन टेस्ट में कम ही देखने के लिए मिलता है। टीम के और भी कई बल्लेबाजों ने छोटी छोटी अहम पारियां खेलीं। यही कारण रहा कि टीम ने छह विकेट पर 532 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। ये एक बड़ा स्कोर है और टीम इंडिया को इसका पीछा करना होगा। 

टीम इंडिया में भी कई बड़े खिलाड़ी शामिल

भारतीय टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और एन जगदीशन पारी का आगाज कर रहे हैं। इसके अलाव श्रेयस अय्यर के पास टीम की कप्तानी है। टीम में साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल भी हैं, जिनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का भी अच्छा खासा अनुभव है। अब भारतीय टीम कितने रन पहली पारी में बनाने में कामयाब होती है, ये देखना होगा। कुल मिलाकर ये सीरीज काफी रोचक होगी। इस बात की पूरी उम्मीद है। जल्द ही वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। इसलिए खिलाड़ी पूरी शिद्दत से खेलेंगे। 

यह भी पढ़ें 

IND-A vs AUS-A LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, यहां देखिए मुकाबले का लाइव स्कोर

निकोलस पूरन ने छुआ एक और मुकाम, CPL के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल