1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका

India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका

 Published : Jun 06, 2025 10:54 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 10:54 am IST

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच एक और मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा। इसे आप लाइव देख भी सकते हैं।

karun nair- India TV Hindi
करुण नायर Image Source : GETTY

India A vs England Lions: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वैसे तो टेस्ट सीरीज के मुकाबले 20 जून से शुरू होंगे, लेकिन इससे पहले भारत की ए टीम और इंग्लैंड लायंस के बीच एक प्रैक्टिस मुकाबला भी खेला जाएगा। भारत की ए टीम एक मैच खेल चुकी है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था, खास तौर पर करुण नायर ने दोहरा शतक लगाकर अपने फार्म को दिखाने का काम किया था। इस बीच शुक्रवार से फिर एक प्रैक्टिस मैच है, जिसे आप लाइव देख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच आप अपने घर पर बैठे हुए कैसे देख सकते हैं। 

अभिमन्यु ईश्वरन हैं कप्तान, केएल राहुल भी खेल सकते हैं ये मुकाबला

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए मंच तैयार है। दोनों टीमें 6 जून से काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन में भिड़ेंगी। दोनों टीमें पहले अनौपचारिक टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद इस मैच में उतरेंगी। भारतीय ए टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं। इस बीच खबर है ​कि इस दूसरे प्रैक्टिस मैच के लिए केएल राहुल पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वैसे वे भारत के स्क्वाड में तो शामिल नहीं किए गए हैं, लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में खेले की इच्छा जाहिर की है। वे भी इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, ताकि अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा सके।  

टीवी और ओटीटी पर दूसरा अनौपचारिक टेस्ट कब और कहां देखें?

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच 6 जून से भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाला है। इस मैच का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा। हालांकि JioHotstar ऐप और वेबसाइट इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाली बड़ी सीरीज से पहले भारत ए और इंग्लैंड लायंस दोनों ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। 

इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन।

भारत ए: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल