1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WATCH Live South Africa A vs India A, 3rd Test : साउथ अफ्रीका ए और भारत ए की बीच तीसरे टेस्ट का है आज पहला दिन
  Live Now

WATCH Live South Africa A vs India A, 3rd Test : साउथ अफ्रीका ए और भारत ए की बीच तीसरे टेस्ट का है आज पहला दिन

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2021 01:20 pm IST,  Updated : Dec 07, 2021 01:19 pm IST

साउथ अफ्रीका ए और भारत ए के बीच तीसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच मैंगौंग ओवल ब्लोमफ़ोन्टेन के मैदान पर खेला जा रहा है।

Prithvi Shaw, Priyank Panchalc, Abhimanyu Easwaran, Hanuma Vihari, Baba Aparajith, Ishan Kishanw, Sa- India TV Hindi
South Africa A vs India A  Image Source : TWITTER/BCCI

Highlights

  • साउथ अफ्रीका ए और भारत के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है
  • दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक मैच ड्रॉ रहे हैं
  • मुकाबले में साउथ अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है

नमस्कार, इंडिया टीवी हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। साउथ अफ्रीका ए और भारत ए के बीच आज तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें मैंगौंग ओवल ब्लोमफ़ोन्टेन के मैदान पर उतर रही है। इस मुकाबले में दोनों टीमें की नजर जीत बनी रहेगी।

इससे पहले सीरीज में खेले गए दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में दोनों खेमें की कोशिश यही रहेगी की वह जीत के साथ अपने इस सीरीज का अंत करें। इस तीसरे मुकाबले के बाद भारत की मुख्य टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी।

वहीं दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले को आप सुपरस्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखिए लाइव- 

प्लेइंग इलेवन-

IND A - पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, हनुमा विहारी (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक चाहर, कृष्णप्पा गौतम, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी, ईशान पोरेल। 

SA  A- सरेल इरवी, पीटर मालन (कप्तान), जुबैर हमजा, टोनी डी ज़ोरज़ी, खाया ज़ोंडो, सिनेथेम्बा केशिले (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, मार्को जेन्सन, मिगेल प्रीटोरियस, प्रेनेलन सुब्रायन, लूथो सिपमला।

  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल