1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Watch Live, India A vs South Africa A 3rd Test : साउथ अफ्रीका ए 268 रन पर ऑलआउट, भारत ए को लगे शुरुआती झटके
  Live Now

Watch Live, India A vs South Africa A 3rd Test : साउथ अफ्रीका ए 268 रन पर ऑलआउट, भारत ए को लगे शुरुआती झटके

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 04:48 am IST

भारत ए और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे अन ऑफिशियल टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है।

india a vs south africa a- India TV Hindi
india a vs south africa a Image Source : TWITTER/@OFFICIALCSA

Highlights

  • भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है
  • मैच के पहले दिन मेजबान साउथ अफ्रीका ए ने 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए
  • दोनों टीमों के बीच सीरीज में खेले पहले दो मैच ड्रॉ पर रहा है

भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान 249 रनों  से अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे। खेल के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस दौरान टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज सारेन एरवी ने 75 रन, टोनी डि जोरकी ने 58 रन और खाया जोंडो ने 56 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर अपने खेमें के लिए शानदार शुरुआत की।

वहीं भारत की तरफ से तेज गेंदबाज नवदीप सैनी खेल के पहले दिन सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 19 ओवर की गेंदबाजी में 42 रन खर्च कुल तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा सौरव कुमार ने 2 और दीपक चाहर ने 1 विकेट लिए। भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच सीरीज में खेले गए बांकी के दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत ए बनाम साउथ अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का लाइव कवरेज आप यहां देख सकते हैं-

IND A vs SA A, Live score card

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल