1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका से हारने के बाद क्या होगा टीम में बदलाव? कोच ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा हिंट

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद क्या होगा टीम में बदलाव? कोच ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा हिंट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 23, 2026 10:00 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 10:00 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को पहली हार मिलते ही प्लेइंग इलेवन और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि अगले मैच में भारतीय टीम बदलाव के साथ उतरती है या नहीं।

Sanju Samson- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन Image Source : AFP

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी शिकस्त ने टीम इंडिया की रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी। यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है। अब इस हार के बाद टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है और सबसे ज्यादा जिस नाम की गूंज है, वो है संजू सैमसन।

कोच ने दिया बड़ा इशारा

दरअसल, मैच के बाद असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने मीडिया से बातचीत में माना कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन का नाम जरूर चर्चा में रहेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम को पिछले 18 महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए या फिर प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सैमसन को मौका देना चाहिए, तो उन्होंने साफ कहा कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन चर्चा का विषय होंगे।

रायन टेन ने कहा कि क्या आप उन खिलाड़ियों के साथ रहें, जिनके बारे में हमें लगता है कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है और फिलहाल उनके बल्ले से उम्मीद के मुताबिक रन नहीं आ रहे हैं? या फिर हम संजू को लाएं, जो एक शानदार खिलाड़ी भी। जाहिर है कि टॉप ऑर्डर में राइट हैंडर होने से टैक्टिकल मदद मिलती है और उन्हें यकीन है कि अगले कुछ दिनों में इन दो बहुत जरूरी मैचों में यह बात चर्चा का विषय रहेगी। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कई टीमें टॉप ऑर्डर के खिलाफ पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं और भारत का बल्लेबाजी क्रम दबाव में दिख रहा है।

अभिषेक और तिलक पर दबाव

कोच ने यह भी खुलासा किया कि युवा ओपनर अभिषेक शर्मा फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर था। उन्होंने कहा कि वह अभिषेक या तिलक के लिए बहाना नहीं बना रहे हैं, लेकिन जब कोई खिलाड़ी लगातार तीन बार शून्य पर आउट होता है तो दबाव बनना स्वाभाविक है। बता दें, भारत की हार ने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट बड़े फैसले लेने के मूड में दिख रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या अगले मैच में संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा या नहीं।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की हार से रोहित शर्मा का हो गया बहुत बड़ा नुकसान, अफ्रीकी कप्तान ने कर दिया कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल