1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG Live Score: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का टारगेट, गिल-ईशान ने खेली शतकीय पारी

IND vs AFG Live Score: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का टारगेट, गिल-ईशान ने खेली शतकीय पारी

 Published : Jun 17, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 05:59 pm IST

IND vs AFG Live Score: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रनों का स्को बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली है।

ind vs afg- India TV Hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान Image Source : PTI

India vs Afghanistan 2nd ODI Live Score Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। ये मैच लखनऊ में है। इस मैच में अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर्स में 402 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 154 और ईशान किशन ने 125 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में खारोटी ने 4 जबकि राशिद खान तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। भारतीय टीम इससे पहले सीरीज का पहला मैच सात विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब टीम की कोशिश है कि दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज को अपने नाम किया जाए। शुभमन गिल के पास मौका है कि वे अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली वनडे सीरीज जिताएं। इसे वे छोड़ना नहीं चाहेंगे। 

प्रिंस यादव का डेब्यू, अफगानिस्तान ने जीता टॉस

इस बीच टॉस से पहले ही साफ हो गया कि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है। उन्हें मुकाबले से पहले ही कैप दी गई। श्रेयस अय्यर ने कैप देकर उन्हें डेब्यू की बधाई दी। इसके बाद जब टॉस हुआ तो कप्तान ने इस बात का ऐलान कर दिया। इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह ने टॉस जीतकर और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इस मैच में प्रसिद्ध, नितीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे नहीं खेल रहे हैं। प्रिंस यादव को डेब्यू मिला है। कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल भी मैच खेल रहे हैं। एक तरह से देखें तो भारत के लिए आज चार ओपनर खेल रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा तो हैं ही। साथ ही ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल की पहचान भी एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही है। 

कैसी है आज की पिच

आज के मैच की पिच की बात की जाए तो ये काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर बनाई गई है। इसमें हल्के से पैच हैं। लखनऊ में इस वक्त जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। तेज धूप इस पिच को सुखा देगी और बाद में इसके टूटने और टर्न होने का खतरा है।

भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल समी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल