1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के मैच टीवी और मोबाइल पर कहां आएंगे, टी20 सीरीज का बदल सकता है शेड्यूल

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के मैच टीवी और मोबाइल पर कहां आएंगे, टी20 सीरीज का बदल सकता है शेड्यूल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 13, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 04:26 pm IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके मीडिया राइट्स बिक गए हैं। साथ ही ये भी खबर सामने आई है कि इसके शेड्यूल में हल्का सा फेरबदल किया जा सकता है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने सीरीज खेली जाएगी। इसका शेड्यूल हाल ही में जारी किया गया है। इस बीच सीरीज के मीडिया राइट्स के बिकने की जानकारी सामने आ रही है, साथ ही ये भी पता चला है कि सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। कोशिश की जा रही है कि एक टी20 मुकाबला गणेश चतुर्थी के दिन खेला जाए। हालांकि अभी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है। 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैन कोड पर आएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के मैच

भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।  इसका शेड्यूल कुछ ही दिन पहले जारी किया गया था। अब पता चला है कि मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। क्रिकबज की ​एक रिपोर्ट में पता चला है कि आईटीडब्ल्यू के पास इस सीरीज के ग्लोबल राइट्स हैं। इस कंपनी के साथ जियो हॉट स्टार और यूनाईटेड के साथ भी लाइव प्रसारण के अधिकार की बात हुई है, लेकिन आखिरी में फैसला हुआ कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही मैचों को दिखाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इसी सीरीज के डिजिटल राइट्स फैन कोड को दिए हैं। यानी मोबाइल पर मैच देखने के लिए फैन कोड पर जाना होगा। 

एक मैच गणेश चतुर्थी पर कराने को लेकर हो रही है बात

सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच 15 और तीसरा 17 सितंबर को होना तय हुआ है। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ये बात की गई है कि एक मैच की तारीख में कम से कम बदलाव किया जाए। 14 सितरंब को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। बीसीसीआई चाहता है कि इस दिन एक मैच कराया जाए। इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को विकल्प भी दिए गए हैं। अ​ब गेंद उनके पाले मे है। अगर मैच की तारीख बदली तो शेड्यूल में भी बदलाव आएगा। 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हामी भरने के बाद होगा बदलाव

अब देखना यही है कि क्या अफगानिस्तान बोर्ड इस मामले को लेकर हामी भरता है कि नहीं। हालांकि अभी करीब एक महीने का वक्त बचा हुआ है और काफी समय है। इसमें बदलाव होने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई को जैसे ही इसका जवाब आएगा, नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

शुभमन गिल की कप्तानी में गॉल पहुंची टीम इंडिया, शानदार अंदाज में हुआ भारतीय प्लेयर्स का स्वागत

मिचेल स्टार्क ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल