1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को जीत के लिए करने होंगे प्लेइंग इलेवन में बदलाव, इन दो खिलाड़ियों की एंट्री जरूरी

टीम इंडिया को जीत के लिए करने होंगे प्लेइंग इलेवन में बदलाव, इन दो खिलाड़ियों की एंट्री जरूरी

 Published : Oct 24, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 05:29 pm IST

India vs Australia 3rd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3rd ODI: कौन होगा प्लेइंग XI में? किसकी होगी छुट्टी, कप्तान शुभमन गिल क्या करेंगे फैसला?

india vs australia- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : GETTY

India vs Australia 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बाकी है। अभी तक दो मैच खेले गए हैं, दोनों को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब तीसरा मैच होना है। जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि ये मैच जीतकर सीरीज में भारतीय टीम का सूपड़ा साफ किया जाए, वहीं भारत की कोशिश होगी कि कम से कम आखिरी मैच तो अपने नाम कर ही लिया जाए। पहले दो मैचों को देखकर लगता है कि टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो बदलाव तो करने ही होंगे। पहले वाली टीम को लेकर मैच जीत पाना काफी मुश्किल काम है। 

वनडे में गिल की कप्तानी का बहुत खराब रहा है डेब्यू 

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से बैक टू बैक दो मैच हार चुकी है। ये गिल की वनडे में कप्तानी का डेब्यू है। किसी को भी उम्मीद नहीं रही होगी गिल का आगाज वनडे में ऐसा होगा। जो टीम गिल अपनी प्लेइंग इलेवन में खिल रहे हैं, उसमें बहुत सारी खामियां हैं, लेकिन वे इसे बदलने की भी कोशिश नहीं कर रहे हैं। ना जाने गिल खुद टीम चुन रहे हैं या फिर उन्हें बनी बनाई टीम दी जाती है और उससे जीतने के लिए बोला जाता है। खैर, ये तो गिल ही जाने, लेकिन अगले मैच में उन्हें कम से दो बदलाव अपनी टीम में कर लेने चाहिए। 

कुलदीप यादव को लाना होगा प्लेइंग इलेवन में वापस

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में हर हाल में कुलदीप यादव का नाम जरूर होना चाहिए। कुलदीप यादव इस वक्त गज​ब की गेंदबाजी कर रहे हैं और उनका टीम में ना खेलना समझ से परे है। ये बात और है कि कुलदीप बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। सवाल यही है कि जब टॉप के बल्लेबाज ही बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे तो कुलदीप की गेंदबाजी से क्या ही फायदा होगा। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है। कुलदीप यादव विकेट लेकर टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचा सकते हैं। 

प्रसिद्ध कृष्णा को भी मिलनी चाहिए प्लेइंग इलेवन में एंट्री

इसके अलावा एक और बदलाव जो टीम इंडिया को अगले मैच में करना चाहिए, वो हर्षित राणा को बाहर करना है। हर्षित राणा कुछ रन बना रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या वे रन बनाने के लिए टीम में रखे गए हैं, या फिर विकेट लेने के लिए। अगर वे रन बनाने के लिए रखे गए हैं तो फिर किसी प्रॉपर बल्लेबाज को ही मौका दे देना चाहिए। लेकिन अगर गेंदबाजी के लिए रखे गए हैं तो उनकी खूब पिटाई हो रही है। ऐसे में बेहतर होगा कि प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जाए। अगर ऐसा कुछ बदलाव हुआ तो जीत की संभावना बनेगी। बाकी टीम में कोई बहुत ज्यादा परिवर्तन की जरूरत नहीं नजर आती। 

तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: तीसरा वनडे हारी तो ऑस्ट्रेलिया को होगा डबल नुकसान, आईसीसी रैंकिंग में चली जाएगी नीचे

पहली वनडे सीरीज में ही कप्तान शुभमन गिल के माथे पर लगेगा कलंक! अभी तक कभी नहीं देखना पड़ा है ऐसा दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल