1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 4th Test Day 3: नितीश रेड्डी का शतक, भारत ने बनाए 358 रन; तीसरे दिन का खेल हुआ पूरा

IND vs AUS 4th Test Day 3: नितीश रेड्डी का शतक, भारत ने बनाए 358 रन; तीसरे दिन का खेल हुआ पूरा

 Updated : Dec 28, 2024 09:06 pm IST

IND vs AUS 4thTest Day 3 Cricket Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल पूरा हो चुका है। टीम इंडिया ने अभी तक 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं।

भारत बनाम...- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बॉक्सिंग-डे टेस्ट तीसरा दिन हाइलाइट्स। Image Source : INDIA TV

India vs Australia 4th Test Day 3 Cricket Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें आज तीसरे दिन का खेल पूरा हो गया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अभी 221 रनों के स्कोर तक ही अपने 7 अहम विकेट गंवा दिए हैं। नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी बेहतरीन बैटिंग से फॉलोऑन को बचाया। नितीश रेड्डी के शतक की बदौलत ही टीम इंडिया 358 रन बनाने में सफल रही है और उसका अभी एक विकेट बाकी है। 

यहां पर देखिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का लाइव स्कोर

 

Latest Cricket News

India vs australia 4th Test Day 3 live

Auto Refresh
Refresh
  • 12:44 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    तीसरे दिन का खेल हुआ पूरा

    तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं। भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 116 रनों से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे। 

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    खराब रोशनी की वजह से रुका खेल

    मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में खराब रोशनी की वजह से खेल रुका हुआ है। अभी टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं। 

  • 11:50 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    नितीश रेड्डी ने पूरा किया शतक

    नितीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में दमदार शतक लगाया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है। टीम इंडिया ने अभी तक 9 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं। 

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    जसप्रीत बुमराह हुए आउट

    जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार बन गए हैं और वह मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं। दूसरी तरफ नितीश रेड्डी 99 रनों पर खड़े हैं और अब बल्लेबाजी करने के लिए मोहम्मद सिराज आए हैं। 

  • 11:41 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम के 350 रन हुए पूरे

    भारतीय टीम ने 113 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए हैं। नितीश रेड्डी 99 रन और जसप्रीत बुमराह जीरो रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

  • 11:40 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    शतक से एक रन दूर नितीश रेड्डी

    नितीश रेड्डी इस समय 99 रनों पर खेल रहे हैं और वह अपने पहले टेस्ट से सिर्फ एक रन दूर हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की है। 

  • 11:39 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    वॉशिंगटन सुंदर हुए आउट

    वॉशिंगटन सुंदर अच्छी बैटिंग कर रहे थे। लेकिन वह अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए और उनका नाथन लायन ने हासिल किया। उनकी नितीश रेड्डी के साथ 127 रनों की साझेदारी हुई। 

  • 11:17 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया अर्धशतक

    वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वह 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम बना चुकी है 339 रन

    भारतीय टीम ने 107 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर 49 रन और नितीश कुमार रेड्डी 89 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 10:44 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    100 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    भारतीय टीम ने 100 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर 40 रन और नितीश रेड्डी 87 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    बारिश के बाद शुरू हुआ खेल

    बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। नितीश 85 रन बनाकर खेल रहे हैं और अपने शतक से सिर्फ 15 रन दूर हैं। 

  • 10:10 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अंपायर्स ने लिया टी-ब्रेक

    बारिश की वजह से अभी भी खेल रुका हुआ है और मेलबर्न की पिच को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है। इसी वजह से अंपायर्स ने टी ब्रेक लेने का फैसला किया है। 

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पिच को किया गया कवर

    मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में बारिश आ गई है और इसी वजह से प्लेयर्स बाहर चले गए हैं और पिच को पूरी तरह से कवर किया गया है। 

  • 9:27 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    शतक के करीब नितीश रेड्डी

    97 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी 85 रन और वॉशिंगटन सुंदर 40 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 9:21 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    नितीश-सुंदर के बीच हुई 100 रनों की साझेदारी

    नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 100 रनों की साझेदारी हो गई है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत की मैच में वापसी करवाई है। टीम इंडिया ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं। 

  • 9:11 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम के 300 रन हुए पूरे

    भारतीय टीम के लिए नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। नितीश ने 77 रन और वॉशिंगटन ने 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान 311 रन बना लिए हैं। 

  • 8:27 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम ने फॉलोऑन बचाया

    भारतीय टीम ने 84 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी 54 रन और वॉशिंगटन सुंदर 22 रन बनाकर मौजूद हैं। इन दोनों की वजह से ही भारतीय टीम फॉलोऑन बचाने में सफल रही है। 

  • 8:26 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    नितीश रेड्डी ने लगाया अर्धशतक

    नितीश कुमार रेड्डी ने दमदार बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। वह अभी क्रीज पर 54 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे नितीश रेड्डी

    नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों ही बल्लेबाज क्रीज पर टिके हुए हैं। रेड्डी अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। वह 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम बना चुकी है 247 रन

    74 ओवर के बाद भारतीय टीम ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी 40 रन और वॉशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 7:32 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    फॉलोऑन बचाने के लिए बनाने हैं अभी 30 रन

    भारतीय टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 30 रनों की आवश्यकता है। क्रीज पर नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर पर मौजूद हैं। 

  • 7:03 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अंपायर्स ने लिया लंच ब्रेक का फैसला

    भारतीय टीम ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। नितीश बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह 40 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 230 रनों से पीछे है। अब अंपायर्स ने लंच ब्रेक का फैसला किया है। 

  • 6:46 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    68 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    68 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी 29 रन और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 6:33 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    रवींद्र जडेजा लौटे पवेलियन

    रवींद्र जडेजा स्टार स्पिनर नाथन लायन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 17 रन बनाए। टीम इंडिया ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। 

  • 6:30 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जडेजा और नितीश

    नितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 6 विकेट के नुकसान पर कुल 220 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए इन दोनों का विकेट पर टिके रहना बहुत ही जरूरी है। 

  • 6:10 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    200 रनों के पार पहुंची टीम इंडिया

    भारतीय टीम ने 59 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। 

  • 5:55 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    ऋषभ पंत हुए आउट

    ऋषभ पंत चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह स्कॉट बोलैंड की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक खेलने के चक्कर में आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में कुल 28 रन बनाए हैं। भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। 

  • 5:31 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    टीम इंडिया ने 52 ओवर्स में बनाए 180 रन

    भारतीय टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 52 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 22 और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:17 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    टीम इंडिया ने 49 ओवर्स में बनाए 173 रन

    भारतीय टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ अपनी पहली पारी में 49 ओवर्स का खेल होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 15 और जडेजा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:07 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम का स्कोर 47 ओवर्स में 168 रन

    बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 47 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 168 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 10 और जडेजा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 306 रन पीछे है। 

  • 4:58 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    मेलबर्न में मौसम पूरी तरह साफ

    बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल तय समय पर शुरू होगा जिसमें मेलबर्न में मौसम पूरी तरह से साफ है और अच्छी धूप निकली हुई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम का स्कोर उनकी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन था। ऋषभ पंत 6 जबकि रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे थे।

  • 4:55 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम पर मंडराया फॉलोआन का खतरा

    बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे और वह अभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहली पारी के स्कोर से 310 रन पीछे हैं, ऐसे में टीम इंडिया पर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल