IND vs NAM Cricket Score: टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा मैच भी अपने नाम कर लिया है। भारत ने नामीबिया को 93 रनों के भारी अंतर से मात देने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी नामीबिया की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम ने 18.2 ओवर में ही अपने सारे विकेट गवां दिए और 116 रन ही बना सकी। भारत की ये काफी बड़ी जीत है, इससे उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा हो गया है।
टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ जीता था और इसके बाद नामीबिया को भी करा दिया है। इसके साथ ही उनके चार अंक हो गए हैं और टीम अब सुपर 8 की सीट से कुछ ही दूर है। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा।
भारतीय टीम लगातार मुकाबले जीतती चली आ रही है। हाल ही में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी, तब टीम इंडिया ने चार मुकाबले जीत थे और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पहले यूएसए और इसके बाद नामीबिया, अब पाकिस्तान की बारी है। टीम इंडिया यहां भी अपने जीत के रथ को बरकरार रखना चाहेगी।
टीम इंडिया ने जब बल्लेबाजी की तो दो अर्धशतक आए। ईशान किशन ने 24 बॉल पर 61 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 28 बॉल पर 52 रन ठोक दिए। इसके बाद गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को तीन सफलताएं मिलीं। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को एक एक विकेट मिला। हार्दिक पांड्या को उनके प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
मैच के लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें
भारत का पूरा स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
नामीबिया का पूरा स्क्वॉड: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।
भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 209 रन बनाए थे। इसके बाद नामीबिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर ही आउट हो गई। भारत के अब चार अंक हो गए हैं।
अक्षर पटेल ने दूसरा विकेट ले लिया है। ये उनका लगातार दूसरा विकेट है। टीम का स्कोर अभी 100 तक नहीं पहुंच पाया है। 13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है।
अक्षर पटेल को भी एक विकेट मिला है। अब नामीबिया के 5 विकेट गिर गए हैं। टीम का स्कोर अभी 88 रन का है। टीम अब संकट में है। भारतीय टीम जल्द ही जीत दर्ज कर सकती है।
वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में लगातार दो विकेट लेकिन नामीबिया की गाड़ी पटरी से उतार दी है। अब नामीबिया के 4 विकेट गिर गए हैं। स्कोर 88 रन है।
नामीबिया का दूसरा विकेट गिर गया है। पहले अर्शदीप सिंह ने विकेट लिया और इसके बाद वरुण चक्रवर्ती को विकेट मिला है। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 71 हो गया है।
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन जा चुका है। चार ओवर में नामीबिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 34 रन है।
नामीबिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज मैदान पर हैं। टीम को 210 जीत के लिए बनाने हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।
नामीबिया को भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए 210 रनों की जरूरत है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। भारत के लिए ईशान किशन और हार्दिक पांड!्श्या ने अर्धशतक लगाए।
एक ही ओवर में भारत के तीन विकेट चले गए हैं। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और इसके बाद अक्षर पटेल भी आउट हो गए।
हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं। उन्होंने 28 बॉल पर 52 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के लगाने का काम किया।
15 ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। इस वक्त हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे क्रीज पर टिके हुए हैं। भारत बड़े स्कोर की ओर देख रहा है। अभी 5 ओवर बाकी हैं।
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 2 और हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में 124 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो गेरार्ड इरास्मस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। तिलक के पवेलियन लौटने के बाद अब शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
भारतीय टीम को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका 120 के स्कोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है, जो 13 गेंदों में 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं अब बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरे हैं।
भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं, अब टीम इंडिया की नजरें बड़े स्कोर की तरफ हैं।
ईशान किशन आउट हो गए हैं। उन्होंने केवल 24 बॉल पर 61 रन ठोक दिए। इस दौरान ईशान के बल्ले से छह चौके और पांच छक्के आए। टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार हो गया है।
ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 20 बॉल पर 50 रन पूरे किए। इस दौरान चार छक्के और पांच चौके लगाए। उन्होंने पांचवें ओवर में लगातार चार छक्के ठोके। आखिर बार पर चौका लगाया। इस तरह से पांच बॉल में उन्होंने 28 रन बना दिए।
चार ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन के आउट होने के बाद अब ईशान किशन और तिलक वर्मा इस वक्त क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है।
भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लग चुका है। संजू सैमसन आउट हो गए हैं। उन्होंने 8 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 22 रन ठोके और चलते बने। उन्होंने आउट होने से पहले दो लगातार छक्के लगाए और चौका लगाने बाद अगली बॉल पर आउट हो गए। भारत का स्कोर 26 रन है।
पहले ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगा दिया है। पारी का आगाज नामीबिया ने वाइड बॉल से किया है।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज कर रहे हैं। दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू को मौका मिला है। संजू का विश्व कप डेब्यू अब जाकर हुआ है। आज उन पर सभी नजर रहेगी।
संजू सैमसन भारत के लिए पहली बार विश्व कप खेल रहे हैं। इससे पहले उन्हें टी20 और वनडे किसी में भी मौका नहीं मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद वे टीम से बाहर हो गए थे। आज उनके पास मौका है कि वे अपना जलवा दिखाएंगे। वे क्या करते हैं, कुछ ही देर में पता चल जाएगा।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि वे पहले बैटिंग करना चाह रहे थे, टॉस हारकर भी उन्हें ये मौका मिल गया है। इससे वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम टॉस हार रहे हैं और गेम जीत रहे हैं तो क्या दिक्कत है। ओस एक बड़ा फैक्टर होने वाला है, लेकिन जब आप बाहर जाकर टोटल डिफेंड करते हैं, तो इससे आपको कॉन्फिडेंस मिलता है। उन्होंने बताया कि अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो मैच मिस करेंगे। संजू सैमसन आए है। साथ ही सिराज की जगह बुमराह आए हैं।
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। कप्तान सूर्या ने बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन आए हैं और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। बाकी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ हैं, लेकिन अभी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।
इस बीच पूरी भारतीय टीम वक्त अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान में आ चुकी है। ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह की जगह वाशिंगटन सुंदर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अब से कुछ ही देर में इसका फैसला हो जाएगा।
अगर संजू सैमसन को आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है तो यह खुद को साबित करने और टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने का उनका आखिरी मौका हो सकता है। लेकिन उनका खेलना और ना खेलना अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर निर्भर करेगा।
कुल मैच: 15
पहले बल्लेबाजी करने पर मिली जीत: 5
पहले गेंदबाजी करने पर मिली जीत: 10
पहली पारी का औसत स्कोर: 145
हाईएस्ट स्कोर: 221 (भारत vs बांग्लादेश)
न्यूनतम स्कोर: 120 (श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका)
सबसे बड़ा सफल रन चेज: 212/3 (साउथ अफ्रीका vs भारत)
दिलचस्प आंकड़ा यह है कि 15 में से 10 मैच उन टीमों ने जीते हैं जिन्होंने पहले गेंदबाजी की। यानी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 221 रन है, जो भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। वहीं सबसे छोटा स्कोर 120 रन का है, जो श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। सबसे बड़ा सफल रन चेज 212 है, जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ हासिल किया था।
इटली के लिए यह एक यादगार दिन था। जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। इटली वैसे फुटबॉल टीम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन टीम ने क्रिकेट की दुनिया में भी कमाल कर दिया है। वे अब क्रिकेट में भी छा गए हैं और T20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है।
इस बीच जब तक भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला शुरू हो, तीन बजे वाला मैच खत्म हो गया है। नेपाल और इटली के बीच खेला गया मुकाबला इटली ने अपने नाम कर लिया है। टीम ने नेपाल को पूरे 10 विकेट से हरा दिया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए थे। इटली ने केवल 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 124 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ दिन पहले ही नामीबिया बनाम नीदरलैंड मैच खेला गया था, जहां 157 रन का लक्ष्य डच टीम ने आसानी से 7 विकेट से, 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। ऐसे में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। हालांकि आज का मुकाबला फ्लडलाइट्स में खेला जाएगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रात में ओस और पिच गेंदबाजों के लिए कितनी मदद साबित होती है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वह USA के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन अब प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी तरह फिट नजर आए। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने बताया कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद गेंदबाजी कर रहे हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी वापसी से मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में 29 रन देकर 3 विकेट का अच्छा प्रदर्शन किया था।
खबर तो ये भी है कि अभिषेक शर्मा मुंबई के मैच में बुखार के साथ खेले थे। इसके बाद टीम जब दिल्ली पहुंची तो उनकी हालत और खराब हो गई, जहां उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तिलक वर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन इंडिया मैच के दिन उनकी अवेलेबिलिटी पर फैसला करेगा।
भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि वॉशिंगटन सुंदर स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं। हालांकि टीम में दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीमारी की वजह से अपना पहला मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आज का मैच वे खेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को नेट्स पर उन्होंने बॉलिंग की। इसी बीच सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट की प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। अब वे अस्पताल से बाहर आ गए हैं।
भारत और नामीबिया के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। ये वही स्टेडियम है, जिसे पहले फिरोजशाह कोटला के नाम से जाना और पहचाना जाता था। स्टेडियम वही है, बस इसका नाम बदल दिया गया है। टीम इंडिया अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर आ रही है, उसके पास दो अंक हैं, साथ ही नेट रन रेट भी अच्छा है। वहीं नामीबिया की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है। आज के मैच में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
संपादक की पसंद