Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम पाकिस्तान मैच विवाद के बीच ICC का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश को लेकर लिया फैसला

भारत बनाम पाकिस्तान मैच विवाद के बीच ICC का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश को लेकर लिया फैसला

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Feb 09, 2026 11:28 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 11:28 pm IST

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा, इसका ऐलान जल्द हो जाएगा। इस बीच आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है, जिसकी घोषणा कर दी गई है।

Bangladesh Cricket Board chairman Aminul Islam and PCB chief Mohsin Naqvi- India TV Hindi
Image Source : PTI AFP बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में मैच होगा, इसकी संभावना बनती हुई नजर आ रही है। हालांकि अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही घोषणा हो जाएगी। सोमवार को काफी देर तक आईसीसी और पीसीबी के अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई, जिसमें करीब करीब सहमति बन गई है। इस दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अब बांग्लादेश को लेकर आईसीसी ने आखिरी फैसला ले लिया है। पता चला है कि बांग्लादेश को अभयदान दे दिया गया है, यानी टी20 विश्व कप से नाम वापस लेने के बाद भी उस पर कोई खास एक्शन नहीं लिया जाएगा। साथ ही एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर भी बात बनी है।

बांग्लादेश पर नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी या फिर बैन, आईसीसी ने कर दिया ऐलान

आईसीसी के कुछ बड़े अधिकारी इस वक्त पाकिस्तान में हैं। जहां भारत बनाम पाकिस्तान मैच की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी बीच आईसीसी ने बांग्लादेश के अधिकारियों से भी बात की। आईसीसी ने इसे तो अच्छा नहीं माना कि बांग्लादेश की टीम इस साल के ​क्रिकेट विश्व कप से बाहर हो गई है, लेकिन क्रिकेट के लिए बांग्लादेश की भूमिका को काफी अहम माना है। कहा गया है कि बांग्लादेश की टीम आगे होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा बना रहेगा। साथ ही आईसीसी ने ये भी साफ कर दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी पर आईसीसी की ओर से कोई भी पेनाल्टी या​ फिर बैन नहीं लगाया जाएगा। 

साल 2028 से 2031 के बीच दी जाएगी किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी

इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि साल 2028 से लेकर 2031 के बीच आईसीसी के किसी एक इवेंट की मेजबानी बांग्लादेश को दी जा सकती है। हालांकि ये टूर्नामेंट कौन सा होगा, इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। इस बीच आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश का टी20 विश्व कप से बाहर होना दुखद है। लेकिन इससे बांग्लादेश के प्रति ICC की स्थायी प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आया है। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी लिखी चिट्टी, होना चाहिए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी चाहता है कि टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाए। इसको लेकर बीसीबी ने एक बयान भी जारी किया है।बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि इस मुश्किल समय में बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों से वे काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अपनी छोटी सी यात्रा के बाद और हमारी बातचीत के आने वाले नतीजों को देखते हुए, वह पाकिस्तान से अनुरोध करते हैं कि वह पूरे क्रिकेट के इको सिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC T20 वर्ल्ड कप का मैच खेलें। देखना होगा कि अब पाकिस्तान की सरकार की ओर से आखिरी फैसला कब तक और क्या लिया जाता है। 

यह भी भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड से आगे निकली स्कॉटलैंड की टीम, ये है बाकी टीमों का हाल

T20 World Cup 2025 Schedule: चौथे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले, पाकिस्तान का होगा बड़ा इम्तिहान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement