1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव को स्पेशल दिन सबसे बड़ा गिफ्ट देगी टीम इंडिया, खुद कप्तान पर भी महती जिम्मेदारी

सूर्यकुमार यादव को स्पेशल दिन सबसे बड़ा गिफ्ट देगी टीम इंडिया, खुद कप्तान पर भी महती जिम्मेदारी

 Published : Sep 14, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 04:36 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप में मुकाबला है। इसके साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन भी है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी ये दिन स्पेशल है। एशिया कप में जहां एक ओर टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से अब से कुछ ही देर बाद होगा, वहीं आज यानी 14 सितंबर को सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन भी है। सूर्या के जन्मदिन पर टीम उनको पाकिस्तान को हराकर जीत का तोहफा देने की पूरी तैयारी कर चुकी है, वहीं कप्तान को भी इस मैच में अपनी भूमिका अदा करनी होगी। 

दुबई में खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को हराकर जीत से इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया है। अब बारी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की है। जो अब से कुछ ही देर बाद यानी 14 सितंबर को रात आठ बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम के लिए जो 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, उनकी पूरी कोशिश होगी कि वे पाकिस्तान को हराकर कप्तान को गिफ्ट दें। हालांकि इस बार टक्कर बराबरी की नहीं है। पाकिस्तानी ​क्रिकेट टीम काफी कमजोर नजर आ रही है, वहीं टीम इंडिया लगातार कमाल का खेल दिख रही है। वैसे तो सभी फैंस चाहेंगे कि मुकाबला टक्कर का हो, ताकि पूरा मजा आए, शायद ऐसा ना हो, भारतीय टीम पाकिस्तान पर बहुत भारी नजर आ रही है। 

सूर्यकुमार यादव जबरदस्त फार्म में

इस बीच बात अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की करें तो वे जबरदस्त फार्म में नजर आ रहे हैं। यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में वैसे तो सूर्या ने केवल दो ही बॉल खेलीं, लेकिन पहली ही बॉल पर छक्का लगाकर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। एशिया कप से पहले भी सूर्या ने साफ तौर पर कह दिया था कि वे यहां आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं। ये यूएई के खिलाफ दिखाई भी दिया। वैसे तो इस मैच में यूएई से मुकाबला था तो ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। है तो पाकिस्तानी टीम भी कमजोर, लेकिन इतना तो है ही कि मुकाबला कुछ ओवर तक जरूर हो जाए। 

21 सितंबर को फिर हो सकता है मुकाबला

भारतीय टीम ने जहां एक ओर अपने पहले मैच में यूएई को हराया है, वहीं पाकिस्तान ने भी ओमान को हराकर अपना आगाज किया है। एशिया कप के ग्रुप में यही चार टीमें हैं। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से ही तय होगा कि इस ग्रुप में कौन सी टीम टॉप करेगी। हालांकि दूसरे नंबर पर रहकर भी पाकिस्तानी टीम अगले दौर में चली जाएगी और उसके बाद 21 सितंबर को फिर से एक और दफा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला होगा। इस बीच देखना होगा कि आज भारतीय टीम का वो कौन सा खिलाड़ी रहेंगे, जो टीम की जीत में हीरो बनकर सामने आएंगे। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: हरमनप्रीत कौर ने ODI में छुआ खास मुकाम, ऐसा करने वाली बनी भारत की तीसरी खिलाड़ी

IND vs PAK: भारतीय टीम के खौफ में शोएब अख्तर, अपने बयान से पाकिस्तान को दी चेतावनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल