IND vs SL 1st T20 Highlights: भारत ने साल की शुरुआत जीत के साथ की। टीम इंडिया ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में श्रीलंका को तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 2 रनों से हरा दिया। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए लंका के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज शिवम मावी जिन्होंने 4 विकेट चटकाए। इस मैच में मावी के अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का भी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू हुआ।