India vs Sri Lanka 2nd Test, Day 2
Ind vs SL 2nd Test, Day 2: भारत ने दूसरी पारी 9 विकेट खोकर 303 रनों पर घोषित की जिसके दम पर श्रीलंका के सामने 447 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक लंका ने 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए अभी भी 419 रनों की दरकार है। दिमुथ करुणारत्ना 10 और कुसल मेंडिस 16 रन बनाकर नाबाद हैं।