IND vs SL 3rd T20 HIGHLIGHTS: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज राजकोट में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 91 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 229 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 137 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 112 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। इस सीरीज के पहले मुकाबले में कड़ी टक्कर के बाद टीम इंडिया ने 2 रन से बाजी मारी थी। वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम 16 रनों से जीत गई थी।
सीरीज के आखिरी मैच को टीम इंडिया ने 91 रनों से अपने नाम किया। श्रीलंकाई टीम सिर्फ 137 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 112 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके।
श्रीलंका को इस मैच में 8वां झटका भी लग चुका है। महीश तीक्ष्णा को उमरान मलिक ने बोल्ड कर वापस भेज दिया है।
श्रीलंका को इस मैच में 7वां झटका भी लग चुका है। हार्दिक पांड्या ने चमीका करुणारत्ने को वापस भेजा है।
श्रीलंकाई टीम का छठा विकेट भी गिर चुका है। हसरंगा उमरान मलिक की गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
श्रीलंका का 5वां विकेट भी गिर चुका है। डी सिल्वा 22 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने हैं।
युजवेंद्र चहल ने श्रीलंका को चौथा झटका दे दिया है। चरिथ असालंका 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
इसी बीच श्रीलंका को एक और झटका लग चुका है। पाथुम निशांका 15 रन बनाकर अर्शदीप के शिकार हो गए हैं।
श्रीलंका की टीम को पहला झटका लग चुका है। अक्षर पटेल ने कुसल मेंडिस को 23 रन पर पवेलियन भेजा।
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 228 रन लगाए। इस इनिंग के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 112 रन ठोक दिए। वहीं 46 रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले।
सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का तीसरा शतक ठोक दिया है। सूर्या ने मात्र 45 गेंदों में अपनी सेंचुरी बना ली है। इसके अलावा टीम इंडिया का स्कोर 200 पार हो चुका है।
इस मैच में टीम इंडिया को 5वां झटका भी लग चुका है। दीपक हुड्डा 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उनका विकेट दिलशान मधुशंका ने लिया।
इसी बीच हार्दिक पांड्या भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर वापस लौटे।
इसी बीच श्रीलंका को एक और सफलता मिल गई है। शुभमन गिल 36 गेंदों पर 46 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा के शिकार हो गए हैं।
सूर्यकुमार यादव के छक्कों ने राजरोट को दहला दिया है। सूर्या इस वक्त 33 गेंदों पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम एक लंबे स्कोर की ओर बढ़ रही है।
भारत के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से ताबड़तोड़ पारी खेलना शुरू कर दिया है। सूर्या 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं 28 रन बनाकर गिल भी क्रीज पर डटे हुए हैं।
इस मैच में टीम इंडिया को दूसरा झटका लग गया है। शानदार पारी खेल रहे राहुल त्रिपाठी 16 गेंदो पर 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 53 रन पर दो विकेट।
श्रीलंका ने टीम इंडिया को पहले ही ओवर में एक बड़ा झटका दे दिया है। भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने आए ईशान किशन मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए हैं।
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
तीसरे टी20 में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत लिया है। हार्दिक ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
बता दें कि पहले 2 मैचों के बाद ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 2 रन से जीता और दूसरे मैच में श्रीलंका ने 16 रनों से जीत दर्ज की।
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जीतेश शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, भानुका राजपक्षे, दिलशान मदुशंका, दुनिथ वेललेज , प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा और नुवान तुषारा
भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। वहीं मैच की पहली गेंद 7 बजे फेंकी जाएगी।
संपादक की पसंद