1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies: पहले वनडे के लिए ईशान किशन और शाहरूख खान को टीम में किया गया शामिल

India vs West Indies: पहले वनडे के लिए ईशान किशन और शाहरूख खान को टीम में किया गया शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2022 09:10 pm IST,  Updated : Feb 05, 2022 09:10 pm IST

पहले वनडे मैच के लिए ईशान किशन और आक्रामक बल्लेबाज शाहरुख खान को भारतीय टीम में शामिल किया है। शनिवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले ये फैसला लिया गया है।

Ishan Kishan and Shahrukh Khan during practice session ahead of 1st ODI against West Indies.- India TV Hindi
Ishan Kishan and Shahrukh Khan during practice session ahead of 1st ODI against West Indies. Image Source : TWITTER/ BCCI

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए ईशान किशन और आक्रामक बल्लेबाज शाहरुख खान को भारतीय टीम में शामिल किया है। शनिवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले ये फैसला लिया गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रुतुराज गायकवाड़ के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उन्हें टीम में जगह दी गई है।  धवन और रुतुराज गायकवाड़ अभी आइसोलेशन में हैं। इससे पहले शनिवार को कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय में ईशान किशन उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे। खिलाड़ियों के संक्रमित होने के कारण टीम में किशन के अलावा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। केएल राहुल पहले वनडे से अपना नाम वापस ले चुके थे वहीं मयंक अग्रवाल भी उपलब्ध नहीं हैं।

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा,  युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर,  दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, ईशान किशन, शाहरुख खान.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल