1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SA-W: टीम इंडिया को मिली 3 विकेट से हार, नादिन डी क्लर्क ने खेली मैच विनिंग पारी

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया को मिली 3 विकेट से हार, नादिन डी क्लर्क ने खेली मैच विनिंग पारी

 Written By: Pankaj Mishra
 Updated : Oct 09, 2025 11:46 pm IST

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अफ्रीकी महिला टीम को 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 48.5 ओवर्स में हासिल कर लिया।

भारतीय महिला बनाम...- India TV Hindi
भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला Image Source : AP

IND-W vs SA-W: महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ खेले गए मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 49.5 ओवर्स में 251 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। एक समय टीम इंडिया ने 153 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ऋचा घोष और स्नेह राणा ने मिलकर 8वें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम इंडिया को इस लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। ऋचा घोष ने जहां 77 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली तो वहीं स्नेह राणा 33 रन बनाने में सफल रहीं।

वहीं टारगेट का पीछा करते हुए एक समय अफ्रीकी महिला टीम ने 142 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद नादिन डी क्लर्क और क्लोए ट्रेयोन ने पारी को संभालने के साथ टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया। ट्रेयोन इस मैच में 49 रनों की पारी खेलकर आउट हुई तो वहीं नादिन डी क्लर्क ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही।

भारत महिला की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी। 

दक्षिण अफ्रीका महिला की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (डब्ल्यू), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

 

Latest Cricket News

IND-W vs SA-W live Cricket Score: भारत Vs साउथ अफ्रीका

Auto Refresh
Refresh
  • 11:46 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया के गेंदबाजों का दिखा खराब प्रदर्शन

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ एक समय भारतीय टीम ने 142 के स्कोर तक उनके 6 विकेट गिरा लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों की तरफ से काफी खराब बॉलिंग देखने को मिली जिसके चलते अफ्रीकी टीम ने मैच में वापसी करने के साथ उसे अपने नाम किया। अब टीम इंडिया को अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ 12 अक्टूबर को खेलना है।

  • 11:44 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    नादिन डी क्लर्क ने खेली मैच विनिंग पारी

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में साउथ अफ्रीकी महिला टीम को तीन विकेट से जीत दिलाने में नादिन डी क्लर्क ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें वह 54 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रही। इसके अलावा क्लोए ट्रेयोन ने भी 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

  • 11:43 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया को मिली तीन विकेट से मात

    साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले में 252 रनों के टारगेट का पीछा 48.5 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर करते हुए इस मुकाबले को तीन विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे।

  • 7:33 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    क्लोए ट्रेयोन ने लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट

    भारत के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में क्लोए ट्रेयोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मरिजाने केप्प, नादिने डी क्लेर्क और म्लाबा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

  • 7:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ऋचा घोष ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने एक समय अपने 7 विकेट सिर्फ 153 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, जिसके बाद ऋचा घोष और स्नेह राणा ने मिलकर पारी को संभालने के साथ तेजी के साथ रन बनाए। ऋचा घोष ने जहां 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं स्नेह राणा 33 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही।

  • 7:29 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया की पारी 251 रनों पर सिमटी

    आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की जिसमें उनकी पारी 49.5 ओवर्स में 251 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से ऋचा घोष और स्नेह राणा के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी निराश किया।

  • 5:11 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    स्मृति मंधाना आउट

    भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आउट हो गई हैं। वे एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहींं। उन्होंने 32 बॉल पर केवल 23 रन बनाए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। भारत का जब पहल विकेट गिरा तब भारत का स्कोर 55 रन था

  • 4:21 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दक्षिण अफ्रीका महिला की प्लेइंग इलेवन

    लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (डब्ल्यू), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

  • 4:21 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत महिला की प्लेइंग इलेवन

    प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल