1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: कब थमेगा टॉस हारने का सिलसिला? लगातार 20वीं बार टॉस हारने पर केएल राहुल ने दिया रिएक्शन

IND vs SA: कब थमेगा टॉस हारने का सिलसिला? लगातार 20वीं बार टॉस हारने पर केएल राहुल ने दिया रिएक्शन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 03, 2025 01:53 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 01:57 pm IST

केएल राहुल एक बार फिर टॉस हार गए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में यह लगातार दूसरी टॉस में मिली हार है। भारत पिछले 2 सालों से ODI में टॉस नहीं जीता है।

KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : AP

IND vs SA, 2nd ODI: भारतीय ODI टीम के लिए टॉस मानो एक बड़ी पहेली बन चुका है। टीम इंडिया का टॉस में हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रायपुर में खेले जा रहे दूसरे ODI में भारतीय टीम एक बार फिर टॉस हार गई। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीकी टीम के लगातार दूसरे ODI मैच में टॉस जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 20 ODI मुकाबलों में टॉस हारने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले कोई भी टीम टीम लगातार 20 ODI मैचों में टॉस नहीं हारी थी। अब भारत के नाम यह अनोखा और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ODI में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाली टीम नीदरलैंड है, जिसने लगातार 11 टॉस हारने का कारनामा किया था।

भारतीय कप्तान केएल राहुल भी इस सीरीज में लगातार लगातार दूसरी बार टॉस हारने पर निराश नजर आए। केएल ने कहा कि सच कहूं तो उन पर सबसे ज्यादा प्रेशर यही था क्योंकि हमने बहुत समय से टॉस नहीं जीता था। वह प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन साफ है कि यह काम नहीं कर रहा है।

2 साल से जारी है सिलसिला

टीम इंडिया का टॉस हारने का दुर्लभ सिलसिला 2 साल पहले 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में शुरू हुआ था। 19 नवंबर को वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा था। टीम इंडिया को टॉस के साथ-साथ खिताबी मुकाबले में करारी शिकस्त भी झेलनी पड़ी थी, जिसकी कड़वीं यादें फैंस के जेहन में आज भी ताजा हैं। इस हार के बाद से टीम इंडिया को लगातार टॉस में हार का मुंह देखना पड़ रहा है। सभी के मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिर कब तक टॉस हारने का यह सिलसिला चलता रहेगा। 

साउथ अफ्रीका ने किए 3 बदलाव

रायपुर में खेले जा रहे दूसरे ODI मैच की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीकी टीम में तीन बदलाव हैं। टेम्बा बावुमा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी प्लेइंग इलेवन में आए हैं। वहीं, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडन मारक्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल क्लब में मारी एंट्री, T20 क्रिकेट में किया अनोखा कारनामा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस देश का दौरा करेगा पाकिस्तान, एक ही शहर में खेले जाएंगे सभी मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल