1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा कुछ ऐसा, दुबई में इस खास मिशन पर उतरेगी महिला टीम

भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा कुछ ऐसा, दुबई में इस खास मिशन पर उतरेगी महिला टीम

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 04, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 04:26 pm IST

भारत की महिला क्रिकेट टीम का सामना टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की महिला टीम से होने जा रहा है। इस मुकाबले का आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट और महिला टीम के लिए बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल इस मुकाबले का आयोजन दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। भारत की महिला टीम पहली बार इस स्टेडियम में कोई मुकाबला खेलने जा रही है। दुबई का यह स्टेडियम काफी ऐतिहासिक रहा है। इस स्टेडियम में कई बड़े टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं और भारत जैसी एक बड़ी टीम पहली बार इस वेन्यू पर खेलेगी, यह एक हैरान करने वाली बात है।

टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय महिला टीम दुबई के कंडीशन से पूरी तरह से नई है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती होने वाली है। टीम इंडिया ने कभी भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय महिला टीम इस बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे के साथ खेल रही है। भारतीय टीम से इस बार फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें इसलिए भी है क्योंकि भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब है रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड भी बेहद खराब है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आज तक कुल 13 टी20 मैच खेले हैं। जहां टीम इंडिया ने सिर्फ 4 मैचों में ही जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड ने 9 मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने हालांकि साल 2022 के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। यह उसके बाद पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान छूट जाएंगे पीछे, सूर्यकुमार यादव ने जमाई नजर

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश T20 सीरीज मोबाइल और टीवी पर कैसे देखें लाइव, ये है आसान तरीका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल