1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Auction: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ में खरीदा, ऑक्शन में बिकने वाले बने पहले खिलाड़ी

IPL 2022 Auction: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ में खरीदा, ऑक्शन में बिकने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 12:22 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 12:22 pm IST

धवन सनराइजर्स हैदराबाद से अलग होकर दिल्ली के साथ करार किया था। धवन को दिल्ली को राइट टू मैच के तहत अपने साथ जोड़ा था।

Shikhar Dhawan Rs 2 crore- India TV Hindi
Shikhar Dhawan will play Punjab kings in ipl 2022 Image Source : IPLT20.COM

 

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में शिखर धवन को पंजाब किंग्स टीम ने 8.25 करोड़ रकम की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। धवन  पर सबसे राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बोली लगाई। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में बिकने वाले धवन पहले खिलाड़ी बने। धवन पर पंजाब के अलावा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई है। धवन ऑक्शन में खुद को 2 करोड़ के बेस प्राइज में रखा था। पिछले सीजन में धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। हालांकि नए सीजन के लिए टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

धवन सनराइजर्स हैदराबाद से अलग होकर दिल्ली के साथ करार किया था। धवन को दिल्ली को राइट टू मैच के तहत अपने साथ जोड़ा था। तब से लेकर वह दिल्ली के लिए तीन सीजन खेल चुके हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। साल में धवन दिल्ली के लिए कुल 16 मैच खेले जिसमें उन्होंने 135.67 की स्ट्राइक रेट से कुल 521 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी।

वहीं आईपीएल 2022 में धवन ने 17 मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 144.73 की स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए थे। इस सीजन में दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी।

वहीं आईपीएल 2021 में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 16 मैचों में 124 की स्ट्राइक रेट से 587 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इसके अलावा धवन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए अबतक कुल 192 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 126.64 की स्ट्राइक रेट से 5784 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल