1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Mega Auction: युवा बल्लेबाज देवदत्त पल्लिकल पर लगी बड़ी बोली, हेटमायर को राजस्थान ने 8.50 करोड़ में खरीदा

IPL 2022 Mega Auction: युवा बल्लेबाज देवदत्त पल्लिकल पर लगी बड़ी बोली, हेटमायर को राजस्थान ने 8.50 करोड़ में खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 02:51 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 02:51 pm IST

युवा बल्लेबाज देवदत्त पल्लीकल को राजस्थान की टीम ने 7.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा। जबकि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज हेटमायर को राजस्थान ने 8.50 करोड़ में खरीदा। 

Big bid on young batsman Devdutt Pallikal- India TV Hindi
Big bid on young batsman Devdutt Pallikal Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में युवा बल्लेबाज देवदत्त पल्लीकल को राजस्थान की टीम ने 7.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा। जबकि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज हेटमायर को राजस्थान ने 8.50 करोड़ में खरीदा। वहीं  मनीष पांडे को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4.60 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा।

देवदत्त पल्लीकल पिछले सीजन आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। जहां उन्होंने ने 14 मैचों में 1 शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 411 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 31.61 का रहा था। जबकि हेटमायर ने पिछले सीजन अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया था। हेटमायर पिछले सीजन 14 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से महज 242 रन ही बना पाए थे। 

इनके अलावा उथप्पा को चेन्नई ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा। जबकि जेसन रॉय को टाइटंस ने 2 करोड़ में खरीदा रुपये खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। हालांकि, सुरेश रैना, डेविड मिलर और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों को कोई भी खरीददार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल