1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Mega Auction : ईशान किशन ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL 2022 Mega Auction : ईशान किशन ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 04:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 04:50 pm IST

आज अभी तक श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी कीमत लगी थी, उन्हें केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ईशान किशन ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया। बड़ी बात ये है कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक के आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। 

Ishan Kishan-Rohit Sharma IPL 2022- India TV Hindi
Ishan Kishan-Rohit Sharma IPL 2022 Image Source : PTI

आईपीएल 2022 का मेगाा ऑक्शन चल रहा है। टीमें बड़ी बड़ी कीमत पर खिलाड़ी खरीदने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच ईशान किशन ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। ईशान किशन को मुंबई इं​डियंस ने सबसे ज्यादा कीमत 15.25 करोड़ रुपये देकर अपने पाले में कर लिया। आज अभी तक श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी कीमत लगी थी, उन्हें केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ईशान किशन ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया। बड़ी बात ये है कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक के आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है, इतनी ज्यादा कीमत कभी भी एमआई ने किसी खिलाड़ी को नीलामी के दौरान नहीं दी। 

आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि जब आईपीएल टीमें 12, 13 करोड़ ही नहीं, 15 से लेकर 16 करोड़ रुपये खर्च करने में भी नहीं हिचकती तब मुंबई इंडियंस की टीम ने इससे पहले तक किसी खिलाड़ी को 10 करोड़ से ज्यादा कीमत पर नहीं खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, इससे महंगा खिलाड़ी कभी नहीं खरीदा था। 

वहीं दूसरी टीमों की बात करें तो आरसीबी ने काइल जेमिसन को सबसे ज्यादा 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। केकेआर की सबसे महंगी खरीद पैट कमिंस रहे, जिन्हें टीम ने 15.5 करोड़ रुपये में अपने साथ किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की सबसे महंगी खरीद क्रिस मॉरिस रहे, जिनके लिए टीम ने 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। पंजाब किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी झाए रिचर्डसन रहे, जिन्हें टीम ने 14 करोड़ रुपये में लिया था। दिल्ली कै​पिटल्स के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह रहे, जिनके लिए टीम ने 16 करोड़ रुपये तक दे डाले थे। वहीं अगर सीएसके की बात करें तो उसकी सबसे महंगी खरीद रविंद्र जडेजा थे, जिन्हें 12.8 करोड़ रुपये मिले थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल