1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Rishabh Pant: ऋषभ पंत की जगह इस प्लेयर को मिला टीम में मौका, दिल्ली कैपिटल्स ने अचानक खोल दी किस्मत

Rishabh Pant: ऋषभ पंत की जगह इस प्लेयर को मिला टीम में मौका, दिल्ली कैपिटल्स ने अचानक खोल दी किस्मत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 29, 2023 11:47 am IST,  Updated : Mar 29, 2023 12:17 pm IST

ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक युवा खिलाड़ी की एंट्री हुई है। ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से क्रिकेट खेल चुका है।

Rishabh Pant - India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : IPLT20.COM

Rishabh Pant Replacement In Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल रोड एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है और वह क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। उन्हें अभी ठीक होने में 6 से 7 महीने का समय लग सकता है। इसी वजह से वह आईपीएल 2023 से बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया गया है। अब पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की एंट्री हुई है। 

इस खिलाड़ी की हुई एंट्री 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोराल को शामिल किया है। अभिषेक घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं और उनकी विकेटकीपिंग स्किल कमाल की है। उन्होंने पिछले सीजन घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए डेब्यू किया था। अब अपना नाम बनाने के लिए उनके हाथ एक बड़ा मौका लगा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 16 मैचों में 695 कन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट ए के तीन मैचों में उन्होंने 54 रन बनाए हैं। इसके अलावा अभिषेक ने 3 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 2 कैच और दो स्टंपिंग भी की हैं। 

पंत का हुआ था एक्सीडेंट 

पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत का दिल्ली से रूड़की जाते हुए कार से एक्सीडेंट हो गया था। उनके पैर का लिगामेंट फट गया था, जिसका इलाज पहले देहरादून और फिर मुंबई के अस्पताल में हुआ। अभी कुछ दिनों पहले उनकी बैसाखी के सहारे चलते हुए एक फोटो सामने आई थी। उन्हें ठीक में होने में 6 से 7 महीने का समय लग सकता है, जिसकी वजह से वह आईपीएल से बाहर हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं। 

पिछले सीजन किया था खराब प्रदर्शन 

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में से सिर्फ 7 में ही जीत हासिल की थी। वहीं, 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। खराब प्रदर्शन की वजह से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल