Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस की बराबरी करने के लिए CSK को करना होगा ये काम, MS Dhoni को लेने होंगे बड़े फैसले

मुंबई इंडियंस की बराबरी करने के लिए CSK को करना होगा ये काम, MS Dhoni को लेने होंगे बड़े फैसले

Written By: Govind Singh Published : Feb 21, 2023 11:38 am IST, Updated : Feb 21, 2023 11:40 am IST

CSK टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार IPL काी ट्रॉफी जीती है।

Rohit Sharma - India TV Hindi
Image Source : GETTY MS Dhoni and Rohit Sharma

IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। CSK और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार हैं। दोनों ही टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है, जो टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी है। CSK के पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान है, तो वहीं मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा जैसा जादूगर कैप्टन है। 

CSK के पास है मजूबत गेंदबाजी 

अब तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 34 मैच हुए हैं, जिसमें 20 मैचों में मुंबई की टीम विजयी रही है। वहीं, 14 मुकाबलों में CSK ने बाजी मारी है। दोनों ही टीमों के बीच जब भी मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा रोमाचित होते हैं। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स टीम की गेंदबाजी बहुत ही ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। CSK के पास मुकेश चौधरी, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ड्वेन प्रिटोरियस जैसे प्लेयर्स हैं। 

CSK vs MI
Image Source : IPL.COMCSK vs MI

बराबरी के लिए करना होगा ये काम 

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने MS Dhoni की कप्तानी में चार बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। अगर CSK को MI की बराबरी करनी है। तो उसे IPL 2023 का खिताब जीतना होगा। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, तो वह ट्रॉफी जीतकर विदाई लेना चाहेंगे। 

CSK vs MI
Image Source : IPL.COMCSK vs MI

धोनी ने जिताए कई मैच 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत और चतुर दिमाग से CSK टीम को कई खिताब जिताए हैं। वह गेंदबाजी में शानदार तरीके से बदलाव करते हैं। वह गेम को बेहतरीन तरीके से रीढ करते हैं। उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है। धोनी पहले भी कह चुके हैं कि IPL में वह अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेलना चाहेंगे। IPL 2023 में CSK 14 मार्च को चेन्नई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। 

यह भी पढ़े: 

स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेलकर Records की लगाई झड़ी, T20 क्रिकेट में किया ये बड़ा करिश्मा

खत्म ही नहीं हो रही ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें, अब पूरी सीरीज से बाहर होगा ये धाकड़ खिलाड़ी!

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement