1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: अभी भी प्लेऑफ में जा सकती है KKR, बस करना होगा ये काम

IPL 2023: अभी भी प्लेऑफ में जा सकती है KKR, बस करना होगा ये काम

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 14, 2023 11:52 am IST,  Updated : May 14, 2023 11:52 am IST

IPL 2023: केकेआर की टीम अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। लेकिन उन्हें काफी ज्यादा भाग्य की जरूरत होगी।

KKR, Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : AP

आईपीएल 2023 का 61वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। केकेआर को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मुकाबला किसी भी कीमत पर जीतना होगा। केकेआर अगर यह मुकाबला हार जाती है तो उनके प्लेऑफ में जाने के सपनों पर पानी फिर जाएगा। ऐसे में कप्तान नितीश राणा इस मैच में कोई गलती नहीं करना चाहेंगे। लेकिन केकेआर सिर्फ चेन्नई के खिलाफ मैच जीतकर प्लेऑफ में नहीं पहुंच जाएगी। उन्हें अपना अगला मुकाबला भी जीतना होगा। साथी ही अन्य टीमों के मैचों पर भी निर्भर होना पड़ेगा। तो आइए समझते हैं कि वह प्लेऑफ में कैसे जा सकते हैं।

ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी KKR

अगर केकेआर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीत जाती है तो उनकी सिर्फ उम्मीदे ही जिंदा रहेंगी, उन्हें अपना अगला मैच भी लखनऊ के खिलाफ किसी भी किमत पर जीतना होगा, ताकि उनके 14 अंक हो जाए। साथ ही इन दोनों मैचों में उन्हें नेट रन रेट में भी सुधार करना होगी। इसके बाद उन्हें अन्य मैचों पर निर्भर होना पड़ेगा। इन मैचों का रिजल्ट अगर इधर उधर होता है तो उनके सपनों पर पानी फिर जाएगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि केकेआर की टीम इस साल आरसीबी वाली स्थिति में है। मतलब की आरसीबी की टीम कई बार ऐसी स्थिति में रह चुकी है। आइए देखते हैं वे कौन से मैच हैं जिसपर केकेआर को निर्भर होना पड़ेगा।

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स (जीत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
  • गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (जीत गुजरात टाइटंस)
  • मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (जीत मुंबई इंडियंस)
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (जीत दिल्ली कैपिटल्स)
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (जीत सनराइजर्स हैदराबाद)
  • पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (जीत पंजाब किंग्स)
  • गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (जीत गुजरात टाइटंस)

इतना सब हो जाने के बाद भी केकेआर को अपने नेट रन रेट को पंजाब किंग्स से बेहतर रखना होगा। क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम के पास भी 14 अंक होंगे।

CSK से मिलेगी कड़ी चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स से काफी ज्यादा कड़ी चुनौती मिलेगी। सीएसके की टीम यह मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है और होम ग्राउंड पर सीएसके से बेहतर कोई भी टीम नहीं खेल सकती। केकेआर इस सीजन पहले भी सीएसके के खिलाफ एक मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में उनके लिए सीएसके को हरा पाना कोई आसान काम नहीं होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल