1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK और RR की जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, एक भी मैच ना हारने वाली टीम टॉप-4 से बाहर

CSK और RR की जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, एक भी मैच ना हारने वाली टीम टॉप-4 से बाहर

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 09, 2023 10:19 am IST,  Updated : Apr 09, 2023 10:19 am IST

शनिवार को दो धमाकेदार मुकाबलों के बाद आईपीएल 2023 की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

IPL Points Table- India TV Hindi
IPL Points Table Image Source : IPL

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन इस वक्त खेला जा रहा है। इस लीग में शनिवार का दिन दो सुपरहिट मुकाबलों से बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीसरी हार दी। वहीं रात को दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में मात दी। शनिवार के मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 

अंक तालिका में बड़ा बदलाव

शनिवार को पहले मैच में राजस्थान की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों की करारी मात दी। इसी के साथ उनका रन रेट +2.07 का हो चुका है, जो किसी भी टीम से ज्यादा है। राजस्थान की ये तीन मैचों में दूसरी जीत थी, जिसके बाद वो अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। वहीं दूसरे नंबर पर केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स है। लखनऊ की टीम के भी 3 मैचों में 2 जीत के साथ चार अंक हैं, लेकिन उनका रन रेट +1.36 का है। 

चेन्नई की टॉप-4 में एंट्री

वहीं तीसरे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस है। गुजरात की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक ले चुकी है। उनका रन रेट +0.70 का है। शनिवार को दूसरे मुकाबले में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी। जिसके बाद इस टीम की भी अंक तालिका के टॉप-4 में एंट्री हो चुकी है। चेन्नई की 3 मैचों में 2 जीत हैं और उनके 4 अंक हैं। वहीं उनका नेट रन रेट +0.36 का है।

IPL Points Table
Image Source : TWITTERIPL Points Table

इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है। पंजाब अभी तक एक मैच भी नहीं हारी है और उनके दो जीत के साथ 4 अंक हैं। लेकिन इस टीम का रन रेट +0.33 का है। जिसके चलते उन्हें पांचवें नंबर पर खिसकना पड़ा है। इसके अलावा छठे नंबर पर 1 जीत के साथ 2 अंक वाली केकेआर है। वहीं आरसीबी भी इतने ही अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम 8वें, दिल्ली 9वें और हैदराबाद अंक तालिका में आखिरी नंबर पर है। इन तीनों टीमों के खाते भी अभी तक तालिका में नहीं खुल पाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल