1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: दिल्ली के लिए संकटमोचक बने आशुतोष शर्मा, शानदार पारी के लिए मिला यह अवॉर्ड

IPL 2025: दिल्ली के लिए संकटमोचक बने आशुतोष शर्मा, शानदार पारी के लिए मिला यह अवॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 24, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 12:01 am IST

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया। इस मैच में दिल्ली के लिए जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे, उन्होंने 66 गेंदों की शानदार पारी खेली।

Ashutosh Sharma- India TV Hindi
आशुतोष शर्मा Image Source : AP

आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया। इस मैच में दिल्ली के लिए जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे। उन्होंने 31 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। आपको बता दें कि, 210 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम एक वक्त पर 65 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। आशुतोष जब बल्लेबाजी के लिए तब दिल्ली को दूर-दूर तक जीत की उम्मीद नहीं थी। लेकिन उन्होंने स्टब्स (34) और विप्राज निगम (39) के साथ मिलकर पारी को संभाला और मैच में अपनी टीम की वापसी करवाई। आशुतोष ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। इस मैच में शानदार पारी खेलने के लिए आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

आशुतोष ने इस शख्स को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद आशुतोष शर्मा ने कुछ बड़ी बातें कही। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान उन्होंने कहा कि, पिछले साल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा । पिछले सीजन में कुछ मौकों पर खेल खत्म करने से वह चूक गए थे। पूरे साल उन्होंने इस पर ध्यान केंद्रित किया और इसके बारे में कल्पना की। उन्हें विश्वास था कि अगर वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर डटे रहेंगे, तो इस मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता है। विप्राज को लेकर उन्होंने कहा कि उसने अच्छा खेला। उन्होंने विप्राज को बड़ा शॉट खेलते रहने के लिए कहा था। वह दबाव में बहुत शांत था। आशुतोष ने अपना ये प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड शिखर धवन को डेडिकेट किया।

पंजाब किंग्स ने नहीं किया था आशुतोष को रिटेन

आपको बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में युवा फिनिशर आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने 3.80 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा था। ऑक्शन के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था। आशुतोष को पंजाब किंग्स (PBKS) ने IPL 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने PBKS के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

यह भी पढ़ें

IPL 2025: आशुतोष और विप्राज ने लखनऊ के मुंह से छीनी जीत, पंत की कप्तानी में LSG को मिली पहली हार

IPL 2025 points Table: अंक तालिका में उथल पुथल, दिल्ली कैपिटल्स मैच जीतकर इस नंबर पर पहुंची

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल