हाल ही में IPL 2025 को लेकर सभी फ्रैंचाइजी ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान किया था। कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया था। इनमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे बड़े सितारे शामिल रहे। कप्तान होने के बावजूद इन तीनों खिलाड़ियों को फ्रैंजाइजी ने रिलीज करने का फैसला किया। रिटेंशन के बाद अब क्रिकेट फैंस के जेहन में ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर सवाल घूम रहे हैं। इस बारें में अब बड़ा खुलासा हुआ है।
दरअसल, IPL 2025 के ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के वेन्यू और तारीख को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन इस महीने के आखिर में हो सकता है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मेगा ऑक्शन होने की संभावना जताई जा रही है। एएनआई ने अपनी एक रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, IPL 2025 का मेगा ऑक्शन रियाद में 24 नवंबर से 25 नवंबर के बीच हो सकता है। पिछले कई दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि मेगा ऑक्शन मिडिल ईस्ट के किसी बड़े शहर में इस महीने के आखिर में हो सकता है जो अब लगभग तय माना जा रहा है। IPL ऑक्शन को लेकर सभी टीमें बेसब्री से इंतजार कर रही हैं क्योंकि इस बार ऑक्शन में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। ऐसे में टीमों के बीच ऑक्शन में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
मिचेल स्टार्क ने MCG में रचा इतिहास, ब्रेट ली और स्टीव वॉ का बड़ा कीर्तिमान किया ध्वस्त
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं, खुद बताया क्यों अभी कुछ तय नहीं
संपादक की पसंद