1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में बड़े बदलाव, मैच डे पर प्रैक्टिस पर रोक, BCCI ने लागू किए सख्त नियम

IPL में बड़े बदलाव, मैच डे पर प्रैक्टिस पर रोक, BCCI ने लागू किए सख्त नियम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 23, 2026 08:54 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 08:54 pm IST

IPL में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। BCCI ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक लगा दी है।

IPL 2026- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए BCCI ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले जारी की गई प्रैक्टिस शेड्यूल गाइडलाइन के बाद अब बोर्ड ने नए निर्देश जोड़ते हुए साफ कर दिया है कि मैच वाले दिन किसी भी टीम को अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी। इस फैसले का मकसद मैच के दिन मैदान को बेहतर स्थिति में रखना और खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव को कम करना बताया जा रहा है।

मुंबई के वानखेड़े में भी प्रैक्टिस को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। यहां दोनों टीमों को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे और कोई भी टीम विरोधी टीम के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। नए नियमों के तहत टीमों को प्रैक्टिस एरिया में सीमित नेट्स और एक साइड विकेट ही रेंज हिटिंग के लिए मिलेगा। ओपन नेट्स की अनुमति नहीं होगी और अगर कोई टीम अपनी प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर देती है, तब भी दूसरी टीम उस विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी।

ड्रेसिंग रूम में अधिकृत स्टाफ को ही एंट्री

इसके अलावा मैच वाले दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक लगा दी गई है। खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के दौरान टीम बस से ही स्टेडियम आना होगा और परिवार या दोस्तों को अलग वाहन से आना होगा। ड्रेसिंग रूम और मैदान में सिर्फ अधिकृत स्टाफ को ही एंट्री दी जाएगी।

मैच डे के लिए भी कई सख्त नियम बनाए गए हैं। सभी सपोर्ट स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी LED बोर्ड के पास बैठ नहीं सकेंगे और उन्हें प्रायोजकों से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। साथ ही खिलाड़ियों के लिए ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना भी जरूरी किया गया है, ताकि ब्रॉडकास्ट के दौरान उनका सही प्रदर्शन दिखाया जा सके। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में भी ड्रेस कोड लागू किया गया है और नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

मैच के दिन मैदान पर लिमिटेड सपोर्ट स्टाफ 

एक और अहम नियम यह है कि मैच के दिन सीमित संख्या में ही सपोर्ट स्टाफ को मैदान में आने की अनुमति होगी, जिसमें टीम डॉक्टर भी शामिल होगा। IPL के इन नए नियमों से साफ है कि BCCI इस बार टूर्नामेंट को और ज्यादा प्रोफेशनल और व्यवस्थित बनाना चाहता है। मैच डे पर प्रैक्टिस बैन जैसे फैसले टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों की तैयारी के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर

आईपीएल मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल