1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज नहीं होगा आईपीएल का कोई भी मुकाबला, और किस दिन नहीं है मैच

आज नहीं होगा आईपीएल का कोई भी मुकाबला, और किस दिन नहीं है मैच

 Published : May 25, 2026 11:15 am IST,  Updated : May 25, 2026 11:17 am IST

आईपीएल में आज कोई मैच नहीं खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत के बाद आज पहला दिन है, जब कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। अब 26 मई से प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे।

ipl 2026- India TV Hindi
आईपीएल 2026 Image Source : INDIA TV

आईपीएल का लीग चरण समाप्त हो गया है। अब छह टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और खिताब की दावेदारी केवल चार ही टीमों की बची है। जो चार टीमें प्लेऑफ में पहुंची हैं, उन्हीं में से कोई एक टीम इस बार चैंपियन बनेगी। अब केवल गिने चुने ही मैच बचे हैं। इस बीच आज आईपीएल में कोई मुकाबला नहीं है। दो और दिन ऐसे आने वाले हैं, जब आईपीएल कोई मैच नहीं खेला जाएगा। इसके बारे में आपको पूरी बात बताते हैं। 

आरसीबी, जीटी, एसआरएच और आरआर के बीच होगी खिताबी ​भिड़ंत

इंडियन ​प्रीमियर लीग के इस सीजन का आगाज जब से हुआ है, तब से लेकर अब तक आज पहला दिन है, ज​ब आईपीएल का कोई मैच नहीं होगा। अब प्लेऑफ के मैच होंगे, जो 26 मई से शुरू होंगे। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आगे गई हैं। जो भी टीमें टॉप में हैं, वे सभी कम से कम एक बार इस खिताब को जरूर जीतने में कामयाब रही हैं। कोई एक टीम दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम करेगी। 

नोट कीजिए आने वाले दिनों में होने वाले मैचों की तारीख

प्लेऑफ का पहला मैच क्वालीफायर होगा। यानी जो दो टीमें टॉप पर रही हैं, उनके बीच मैच खेला जाएगा। इसमें आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो धर्मशाला में होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में चली जाएगी। लेकिन हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी, उसे एक और मौका मिलेगा। इसके बाद 27 मई केा एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होगा। इसमें हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में चली जाएगी। क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के बीच क्वालीफायर 2 खेला जाएगा। 

31 मई को खेला जाएगा इस साल के आईपीएल का फाइनल

आज यानी 25 मई के बाद 28 मई की तारीख और ऐसी होगी, जब आईपीएल का कोई मैच नहीं खेलाा जाएगा। इसके बाद 30 मई को भी कोई मैच नहीं खेला जाएगा। इसके बाद 31 मई को इस साल के आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा। इस दिन नया चैंपियन मिलेगा। देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी की टीम अपने खिताब का बचाव कर पाती है या फिर कोई दूसरी टीम आकर बाजी मार ले जाती है। कुल मिलाकर आने वाले मैच काफी ज्यादा अहम होने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें 

चोट के बावजूद खेलने उतरे राजस्थान के 2 खिलाड़ी, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद हुआ खुलासा

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी फिर छूटे पीछे, पर्पल कैप में जोफ्रा आर्चर की लंबी छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल