Highlights IPL Auction 2022, Day 1 IPL Player Auction
IPL Auction 2022, Day 1: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन का पहला दिन शानदार रहा। ईशान किशन 15.25 करोड़ के साथ इस सीजन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। ईशान को मुंबई ने रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में वापसी कराई। इसके साथ ही ईशान किशन IPL नीलामी के तीसरे सबसे मंहगे और IPL 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अनकैप्ड खिलाड़ियों में आवेश खान का जलवा रहा जिनको 10 करोड़ में लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया। श्रेयस अय्यर को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा। ऑक्शन में सबसे पहली बोली शिखर धवन पर लगी जिसे पंजाब किंग्स की टीम ने 8.25 करोड़ में खरीदा। मेगा ऑक्शन में पहले दिन 10 खिलाड़ी 10 करोड़ के क्लब में शामिल हुए।IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में पहले दिन बिके सबसे महंगे खिलाड़ी
- ईशान किशन - 15.25 करोड़ (MI)
- दीपक चाहर- 14 करोड़ (CSK)
- श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़ (KKR)
- शार्दुल ठाकुर- 10.75 करोड़ ( DC)
- निकोलस पूरन- 10.75 करोड़ (SRH)
- वानिंदु हसरंगा- 10.75 करोड़ (RCB)
- हर्षल पटेल- 10.75 करोड़ (RCB)
- प्रसिद्ध कृष्णा- 10 करोड़ (RR)
- लॉकी फर्ग्युसन- 10 करोड़ (GT)
- आवेश खान- 10 करोड़ (LSG)
- कगिसो रबाडा- 9.25 करोड़ (PBKS)
- शाहरुख खान- 9 करोड़ (PBKS)
- राहुल तेवतिया- 9 करोड़ (GT)
- वाशिंगटन सुंदर- 8.75 करोड़ (SRH)
- जेसन होल्डर- 8.75 करोड़ (LSG)
- शिमरोन हेटमायर- 8.5 करोड़ (RR)
- राहुल त्रिपाठी- 8.25 करोड़ (SRH)
- क्रुणाल पांड्या- 8.25 करोड़ (LSG)
- शिखर धवन- 8.25 (PBKS)
- नीतिश राणा- 8 करोड़ (KKR)
पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों पर जमकर हुई धनवर्षा
- दीपक चाहर 14 करोड़ (CSK)
- हर्षल पटेल 10.75 (RCB)
- शार्दुल ठाकुर 10.75 (DC)
- आवेश खान 10 करोड़ (LSG)
- प्रसिद्ध कृष्णा 10 करोड़ (RR)
- शिवम मावी 7.25 करोड़ (KKR)
- मोहम्मद शमी 6.25 (GT)
- भुवनेश्वर कुमार 4.2 करोड़ (SRH)
- टी नटराजन 4 करोड़ (SRH)
- कार्तिक त्यागी 4 करोड़ (SRH)