1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली बार ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर IPL की ये दो फ्रेंचाइजी, WPL में होगा फैसला

पहली बार ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर IPL की ये दो फ्रेंचाइजी, WPL में होगा फैसला

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 16, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 04:38 pm IST

आईपीएल की कई फ्रेंचाइजी दुनियाभर के टी20 लीग में हिस्सा लेती हैं। इसी बीच आईपीएल की दो फ्रेंचाइजी के पास पहली बार किसी टूर्नामेंट को जीतने का मौका है।

DC vs RCB- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Image Source : WPL

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। टूर्नामेंट के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहल वुमेंस प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। जहां टूर्नामेंट अपने आखिरी स्टेज में है। WPL का फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। जहां दो आईपीएल की बड़ी फ्रेंचाइजी वाली टीम को अपनी पहला खिताब जीतने का मौका मिल सकता है। आईपीएल की ये दो बड़ी फ्रेंचाइजी कोई और नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स है। इन दोनों फ्रेंचाइजी की महिला टीम वुमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल खेलेंगी और इन दोनों फ्रेंचाइजी ने आज तक कभी भी किसी टूर्नामेंट को नहीं जीता है।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के पास क्रिकेट की पांच टीम

दिल्ली कैपिटल्स का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली आईपीएल टीम का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में खेली जा रही टी20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की कुल पांच टीमें हिस्सा लेती हैं। आईपीएल के अलावा दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के पास आईएल टी20 लीग में दुबई कैपिटल्स, एसए 20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स, एमएलसी में सिएटल ओर्कास और वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम है। इन पांचों टीमों ने आज तक अपने लीगों में ट्रॉफी नहीं जीता है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने हाल के दिनों में काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

पिछले कछ सालों में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईएल टी20 2024, एसए 20 2023, एमएलसी 2023 और वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन सभी टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर से उनकी टीम फाइनल में है और अब उनके पास इसे जीतने का मौका है।

RCB के पास भी दो टीम

वहीं दूसरी ओर आरसीबी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। उनकी फ्रेंचाइजी की भी कुल दो टीमें टी20 लीग में हिस्सा लेती हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मेंस टीम और वुमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम। इस दोनों फ्रेंचाइजी ने आज तक कभी भी ट्रॉफी नहीं जीती है।

वुमेंस प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल